बॉलीवुड

वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान ‘धुरंधर 2’ देखकर एक शख्स ने बचाए 1,200 रुपये

Dhurandhar 2 Craze: वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान एक शख्स माधव ने X पर बताया कि यात्रा अचानक रुकने के कारण उन्होंने होटल में ठहरने के बजाय फिल्म देखने का फैसला किया।
2 min read
Mar 25, 2026
Dhurandhar 2 Craze
'धुरंधर 2' के क्रेज के चलते तीर्थयात्री ने बचाए पैसे। (फोटो सोर्स: @maddiesays3)

Dhurandhar 2 Craze: हाल ही में रिलीज हुई आदित्य धर और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई चाहे फिल्म के गाने हों, कहानी हो या फिर फिल्म के किरदार सबकी चर्चा हो रही है। फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि कश्मीर तक इसकी गूंज सुनाई दे रही है। हालांकि, फिल्म का रनटाइम तकरीबन 4 घंटे का है। और इसी समय का एक तीर्थयात्री ने फायदा उठाया और 1200 रुपये बचा लिए। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

'धुरंधर 2' के क्रेज के चलते तीर्थयात्री ने बचाए पैसे (Dhurandhar 2 Craze)

वैष्णो देवी की यात्रा पर गए माधव ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में बताया कि तीर्थस्थल पर पहुंचते ही उन्हें पता चला कि उनकी यात्रा अचानक बीच में रोक दी गई है। और रात में दर्शन संभव न होने के कारण उन्हें रहने की व्यवस्था करनी पड़ती। इसलिए उन्होंने होटल में चंद घंटो के लिए रुकने की बजाए 'धुरंधर 2' देखने का प्लान बना लिया। इसके चलते उन्होंने होटल के 1500 रुपये बचा लिए और मात्र 300 रुपये में फिल्म देख ली।

इसके आगे माधव ने बताया, 'उस इलाके में होटल के कमरे एक रात के लिए लगभग 1,500 रुपये के थे। और इतनी रकम खर्च करने के बजाय मैंने मात्र 300 रुपये में 'धुरंधर 2' का रात का शो बुक करने का फैसला किया। 3 घंटे 49 मिनट की यह फिल्म मेरे लिए रात आराम से गुजारने का जरिया बन गई।' अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'इस तरह से होटल के 1,500 रुपये बच गए, 300 रुपये में फिल्म भी हो गई, 1,200 रुपये बच भी गए।'

इसके बाद उन्होंने अपनी अगली सुबह का प्लान भी शेयर किया। फिल्म खत्म होने के बाद, उनका इरादा सुबह लगभग 3 बजे लाइन में लगकर यात्रा कार्ड लेने और सीधे दर्शन के लिए जाने का था। उन्होंने आगे लिखा, 'अब पहले आराम से फिल्म देखूंगा, फिर सुबह 3 बजे लाइन में लग जाऊंगा, यात्रा कार्ड लूंगा और सीधे दर्शन के लिए निकल जाऊंगा।' इसके साथ ही माधव ने अपनी मूवी टिकट की फोटो भी पोस्ट में शेयर की।

'धुरंधर 2' ने की बजट से ज्यादा कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6)

'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन तक 'धुरंधर 2' की कमाई का आंकड़ा लगभग 1000 करोड़ तक पहुंच गया है। बता दें कि आदित्य धर की इस फिल्म कुल बजट लगभग 300 करोड़ रुपये है और इसने रिलीज के तीसरे दिन ही अपनी लागत वसूल कर ली थी।

Also Read
View All