
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया धुरंधर 3 पर बड़ा खुलासा। (फोटो सोर्स: IMDb and castingchhabra)
Dhurandhar 3: पिछले साल 5 दिसंबर से बॉक्स ऑफिस पर अगर किसी फिल्म का परचम लहरा रहा है तो वो है आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर और धुरंधर 2। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की जबरदस्त कहानी भारत में हुई आतंकी हमले, कांधार हाईजैक और जाली नोटों से जुडी कई असल कहानियों से प्रेरित है। इसके साथ ही फिल्म के किरदार भी इस तरह की घटनाओ को अंजाम देने वाले असल जिंदगी के लोगों से मेल खाते हैं। यही वजह है कि दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही है।
'धुरंधर 2' रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। और इसकी सफलता को देखते हुए सोशल मीडिया पर इसके अगले भाग यानी 'धुरंधर 3' को लेकर अटकलें तेज हो गईं। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या जकीरत सिंह रंगी की कहानी आगे बढ़ेगी? मगर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अब फैंस की उत्सुकता और इन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश छाबड़ा ने स्पष्ट किया कि 'धुरंधर 3' को लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ नहीं होने वाला, बहुत सारी अफवाहें फैल रही हैं।" इसके साथ ही मुकेश ने फैंस से अपील भी की है कि वो सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर आने वाले समय में इस फ्रेंचाइजी को लेकर कोई भी अपडेट होगा, तो वो खुद या मेकर्स इसकी जानकारी शेयर करेंगे।
दरअसल, 'धुरंधर 2' की रिलीज के ठीक पहले इंटरनेट पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हुआ था। इस पोस्टर में फिल्म का नाम 'धुरंधर: मेहेम' बताया गया था और इसकी रिलीज डेट 4 जून, 2026 का दावा किया गया था। यहां तक कि यह भी कहा जाने लगा था कि यह फिल्म सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से टकराएगी। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि वो पोस्टर पूरी तरह फर्जी था और फिल्म की टीम का उससे कोई लेना-देना नहीं था।
धुरंधर फ्रेंचाइज को लेकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की सफलता में कार्स्टिंग डायरेक्टर का बहुत बड़ा हाथ है। फिल्म के किरदारों हमजा (रणवीर सिंह), जमील जमाली (राकेश बेदी), मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल), रहमान डकैत (अक्षय खन्ना), एसपी असलम (संजय दत्त), उजैर बलोच (दानिश पंडोर), बड़े साहब उर्फ दाऊद (दानिश इकबाल) और अतीफ अहमद (सलीम सिद्दीकी) के लिए कलाकारों का चयन तारीफ के काबिल है। मुकेश छाबड़ा ने न केवल किरदारों को उनके वास्तविक जीवन की प्रेरणाओं से मेल खिलाया, बल्कि फिल्म के सस्पेंस को भी रिलीज तक बरकरार रखा। फिल्म के हर एक कलाकार को उसके अभिनय के लिए सराहना मिल रही है।
'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी। सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन (रात 10:30 बजे) तक 'धुरंधर 2' ने कुल 519.12 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म ने पांचवें दिन तकरीबन 65 करोड़ रुपये कमाए। बता दें कि आदित्य धर की इस फिल्म कुल बजट लगभग 300 करोड़ रुपये है और इसने रिलीज के तीसरे दिन ही अपनी लागत वसूल कर ली थी।
Updated on:
24 Mar 2026 02:15 pm
Published on:
24 Mar 2026 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
