बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ से LEAK हुई तस्वीरें, ये किरदार होगा ‘बड़े साहब’? सोशल मीडिया पर फैंस हुए एक्साइटेड

Dhurandhar 2 Photos And Video Leak: फिल्म धुरंधर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के दूसरे पार्ट की भी रिलीज डेट उसी में बता दी गई थी। अब धुरंधर 2 की शूटिंग चल रही है जिसके कुछ फोटो और वीडियो लीक हो गए हैं। जिसने फिल्म में बड़े साहब कौन होगा? उसको लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

2 min read
Feb 01, 2026
धुंरंधर 2 के सेट से लीक हुई तस्वीरें

Dhurandhar 2 Photos And Video Leak: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, उसके बाद से ही इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी है। हर कोई कैलेंडर पर 19 मार्च की तारीख मार्क करके बैठा है। फिल्म की रिलीज में अब डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा है, और इसी बीच फिल्म के सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हुई हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ के पोस्टर की क्या है हकीकत? जिसमें रणवीर का लुक देख फैंस के बीच बढ़ी हलचल

धुरंधर 2 के सेट से लीक हुई तस्वीरें (Dhurandhar 2 Photos Leak)

हाल ही में 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने मुंबई में एक खास सेट तैयार किया, जहां फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन्स की शूटिंग की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लीक हुई तस्वीरों में बॉलीवुड के दो बड़े खलनायक- संजय दत्त और अर्जुन रामपाल। एक साथ नजर आ रहे हैं। संजय दत्त अपने किरदार 'एसपी चौधरी असलम' के लुक में हैं, वहीं अर्जुन रामपाल 'मेजर इकबाल' के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों में चल रही है गुप्त मीटिंग (Dhurandhar 2 Shooting Set Leak photos)

तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कोई गुप्त मीटिंग चल रही है। यह सीन इसलिए भी खास है क्योंकि पहले पार्ट में इन दोनों की मुलाकात कभी नहीं दिखाई गई थी। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह सीन फिल्म के सबसे बड़े रहस्य यानी 'बड़े साहब' की पहचान से जुड़ा हो सकता है।

क्या मेजर इकबाल ही हैं 'बड़े साहब'? (Who is bade sahab in Dhurandhar 2)

फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट में 'बड़े साहब' नाम का खौफ हर तरफ था, लेकिन उनका चेहरा कभी सामने नहीं आया। कहानी में संकेत दिए गए थे कि पाकिस्तान की पूरी सियासत और ल्यारी जैसे इलाकों पर उन्हीं का कब्जा है। आतंकवाद की डोर भी उन्हीं के हाथों में है और रणवीर सिंह का किरदार 'हमजा' उन्हीं की तलाश में है।

लीक तस्वीरों के बाद फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कई यूजर्स का दावा है कि मेजर इकबाल ही असल में 'बड़े साहब' हैं, क्योंकि एसपी चौधरी जैसा रसूखदार आदमी उनसे मिलने पहुंच रहा है। वहीं, कुछ फैंस का तर्क है कि मेजर इकबाल बड़े साहब नहीं हो सकते, क्योंकि वह हमेशा किसी तीसरे शक्तिमान व्यक्ति की तरफ इशारा करते रहे हैं।

सस्पेंस ने बढ़ाई फिल्म की चमक (Dhurandhar 2 will be released on March)

आदित्य धर अपनी जासूसी थ्रिलर में सस्पेंस बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के एडिशनल सीन शूट करने का मकसद भी यही बताया जा रहा है कि दूसरे पार्ट को पहले से कहीं ज्यादा भव्य और रोमांचक बनाया जा सके। अब 'बड़े साहब' की पहचान अर्जुन रामपाल के रूप में होती है या कोई नया चेहरा सामने आता है, यह तो 19 मार्च को ही साफ होगा। फिलहाल, इन तस्वीरों ने फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Dhurandhar OTT: जैसे ही OTT पर ‘धुरंधर’ हुई रिलीज, फैंस का फूटा गुस्सा, काटे 10 मिनट के सीन्स और गालियां

Also Read
View All

अगली खबर