बॉलीवुड

मरने से पहले SP असलम ने आखिरी शब्द… ‘धुरंधर 2’ में पति पर पत्नी नूरीन ने किया खुलासा

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है। फिल्म में हर किरदार ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। ऐसे में असली SP चौधरी असलम की पत्नी ने नूरी ने पति के मरने से पहले की बातचीत के बारे में बताया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

3 min read
Apr 01, 2026
धुरंधर 2 पर असली एसपी चौधरी की पत्नी का बयान

Chaudhry Aslam wife Noreen Khan: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों न सिर्फ अपनी कमाई बल्कि अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी के लिए भी चर्चा में है। फिल्म में पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके के गैंगवॉर और रहमान डकैत के खौफ को बखूबी दिखाया गया है। लेकिन इस पूरी कहानी में जिस किरदार ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनो तरफ खींचा हैं वह है जांबाज पुलिस अफसर एसपी चौधरी असलम हैं। जिसे संजय दत्त ने शानदार तरीके से निभाया है। फिल्म में उनकी मौत का दृश्य जितना दर्दनाक रहा, हकीकत में उनकी शहादत की कहानी उससे भी कहीं ज्यादा रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। चौधरी असलम की पत्नी नूरीन खान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कार ब्लास्ट से 10 मिनट पहले उनकी पति से क्या बात हुई थी...

ये भी पढ़ें

औकात से बहुत दूर… ‘धुरंधर’ को लेकर असली चौधरी असलम की पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- उनकी जिंदगी…

चौधरी असलम की पत्नी ने किया खुलासा (Chaudhry Aslam wife Noreen Khan big reveals)

फिल्म 'धुरंधर 2' में दिखाया गया है कि कैसे एक आत्मघाती हमले (सुसाइड बॉम्ब) में एसपी चौधरी असलम की जान चली जाती है। असल जिंदगी में भी 9 जनवरी 2014 को पाकिस्तान के इस जांबाज अफसर को इसी तरह निशाना बनाया गया था। हाल ही में आजतक से एक खास बातचीत में उनकी पत्नी नूरीन खान ने उस काली दोपहर की यादें शेयर कीं, जिसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं।

नूरी को हो गया था पति की मौत का आभास (Noreen Khan Wife of real Chaudhry Aslam)

नूरीन ने बताया कि उस दिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह डॉक्टर के पास गई थीं। जब वह घर लौटीं, तो चौधरी असलम ड्यूटी पर निकलने की तैयारी कर रहे थे। नूरीन ने कहा, "मैं उनसे कुछ दिनों से नाराज थी क्योंकि उन पर खतरों के बादल मंडरा रहे थे। मैंने उन्हें उस दिन रोकने की बहुत कोशिश की, उनके कपड़े तक खींचे कि मत जाओ। मैंने उनसे कहा कि आपके पास बम-प्रूफ गाड़ी भी नहीं है, अगर कुछ हो गया तो? उन्होंने बस इतना कहा- जो खुदा चाहेगा, वही होगा।"

चौधरी असलम के वो आखिरी शब्द (Noreen Khan Wife on Chaudhry Aslam Last Word before car blast)

नूरीन बताती हैं कि घर से निकलने के महज 10-12 मिनट बाद ही उनके फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ चौधरी असलम थे। उन्होंने कहा, "नूरीन, आज मेरा दिल कर रहा है कि हम कहीं बाहर खाना खाने चलें। बहुत मुश्किलों में समय कट रहा है।" नूरीन ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए अगले दिन जाने की बात कही। इस पर असलम ने आखिरी शब्द कहे- "ठीक है, खुश रहना... आर के चौधरी का खुदा हाफिज।" और बस, इसके कुछ ही पलों बाद एक जोरदार धमाका हुआ। करीब 125 किलो बारूद से लदी एक गाड़ी ने उनके काफिले को उड़ा दिया था। फिल्म में जो दिखाया गया मेरे पति उससे भी ज्यादा हिम्मत वाले थे। लेकिन एक चीज है मैं और मेरे पति दोनों ही संजय दत्त के फैन रहे हैं। उन्हें भी एक्टर संजय दत्त काफी पसंद थे।

ल्यारी का वो 'शेर' जिसे कोई रोक न सका

नूरीन के मुताबिक, चौधरी असलम को अपनी सर्विस और देश से इतना प्यार था कि मौत का डर भी उन्हें घर पर नहीं रोक सका। रहमान डकैत (फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार) जैसे खूंखार अपराधियों का एनकाउंटर करने वाले असलम को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने अपना सबसे बड़ा दुश्मन माना था।

फिल्म 'धुरंधर 2' में उनकी इस बहादुरी और शहादत को जिस तरह से संजय दत्त ने जिया है, उसे देखकर न सिर्फ भारतीय बल्कि सरहद पार के लोग भी उनके साहस को सलाम कर रहे हैं। नूरीन कहती हैं, "वो शेर थे, और दुनिया में मेरे अलावा उन्हें कोई कंट्रोल नहीं कर सकता था, लेकिन जब बात वर्दी की आती थी, तो मैं भी हार जाती थी।"

ये भी पढ़ें

रिलीज के 12 दिन बाद विक्की कौशल ने देखी ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह के लिए कही बड़ी बात

Published on:
01 Apr 2026 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर