बॉलीवुड

मॉल बना अखाड़ा… ‘धुरंधर 2’ का सेकंड हाफ न दिखाने पर मचा बवाल, पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है, लेकिन पेड प्रीव्यू पर चारों तरफ बवाल देखने को मिला। दिल्ली में कई जगह शो रद्द हुए तो नोएडा में फिल्म का सेकंड पार्ट ही नहीं दिखाया गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा मच गया।
3 min read
Mar 19, 2026
Dhurandhar 2 second half shows cancelled dlf mall noida people uproar police had to set up barricades
धुरंधर 2 ने शो कैंसिल के बाद हंगामा

Dhurandhar 2: जिस दिन का लोग इंतजार कर रहे थे वह आखिरकार आ ही गया। फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज हो गई, एक दिन पहले 18 मार्च को इसका पेड प्रीव्यू हुआ। जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड थे, लेकिन फैंस के लिए कल की शाम किसी बुरे सपने जैसी रही। नोएडा के मशहूर DLF मॉल ऑफ इंडिया में उस वक्त भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब फिल्म की स्क्रीनिंग को बीच में ही रोक दिया गया। थिएटर में मौजूद सैकड़ों दर्शक उस वक्त दंग रह गए जब इंटरवल के बाद फिल्म का दूसरा हिस्सा (Second Half) शुरू ही नहीं हुआ। घंटों तक बिना किसी जानकारी के बिठाए रखने पर दर्शकों के सब्र का बांध टूट गया, जिसे काबू करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

नोएडा के DLF में धुरंधर 2 के दौरान हुए हंगामा (Dhurandhar 2 shows cancelled dlf mall noida Fans angry)

थिएटर में मौजूद एक परेशान दर्शक ने अपना दुख शेयर करते हुए बताया, "मैंने शाम 5:45 बजे के शो का टिकट लिया था। पहले तो शो आधे घंटे देरी से शुरू हुआ, फिर 8 बजे इंटरवल हुआ और तब से हम बस अंधेरे में बैठे हैं। लगभग 3 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन मैनेजमेंट की तरफ से कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि फिल्म कब शुरू होगी या होगी भी या नहीं।"

हैरानी की बात यह रही कि जहां एक तरफ तकनीकी खराबी के कारण शो रुके हुए थे, वहीं दूसरी तरफ थिएटर काउंटर और ऑनलाइन ऐप्स पर 1020 और 1030 रुपये के महंगे टिकटों की बुकिंग धड़ल्ले से जारी थी। इसी बात ने दर्शकों के गुस्से में घी का काम किया।

पुलिस को लगाने पड़े बैरिकेड्स (Dhurandhar 2 film second part cancel in noida)

मॉल में बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मॉल के कुछ हिस्सों के चारों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। अधिकारियों ने इस पूरी रुकावट के पीछे एक "तकनीकी गड़बड़ी" (Technical Glitch) का हवाला दिया है, हालांकि यह गड़बड़ी क्या थी, इस पर अब भी रहस्य बना हुआ है।

डायरेक्टर आदित्य धर ने मांगी माफी (Dhurandhar 2 Director Aditya Dhar)

देश के कई हिस्सों में 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू प्रभावित होने के बाद निर्देशक आदित्य धर ने खुद सामने आकर दर्शकों से माफी मांगी है। उन्होंने एक भावुक बयान जारी करते हुए कहा, "धुरंधर हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक सपना है। हम इसे हर भाषा में एक साथ आपके साथ साझा करना चाहते थे।" उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ अप्रत्याशित तकनीकी दिक्कतों के कारण मलयालम और कन्नड़ वर्जन के शो अब कल सुबह से शुरू होंगे। उन्होंने यह विकल्प भी दिया कि जिन दर्शकों के पास डब वर्जन के टिकट हैं, वह या तो अपना रिफंड ले सकते हैं या सबटाइटल के साथ हिंदी वर्जन देख सकते हैं।

आज से बड़े पर्दे पर रिलीज हुई धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

तमाम रुकावटों के बावजूद, 'धुरंधर: द रिवेंज' आज यानी 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को बड़ी उम्मीदें हैं। बता दें कि फिल्म का पहला भाग पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और वह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हुआ था।

Updated on:
19 Mar 2026 09:26 am
Published on:
19 Mar 2026 09:24 am