बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ का टीजर देख फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- ये तो पहले ही दिखा दिया था…खोदा पहाड़ निकली चुहिया

Dhurandhar 2 Teaser Reaction: जिसका लंबे अरसे से फैंस इंतजार कर रहे थे वह खुशी आई तो, हर कोई हैरान रह गया। जैसे ही धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग मेकर्स को खरी-खोटी सुनाने लगे।
3 min read
• •
Updated: 3 Feb 2026, 1:15 PM IST
Dhurandhar 2 Teaser reaction ranveer singh aditya dhar movie fans get angry and very disappointing
'धुरंधर 2' के टीजर पर आया लोगों का रिएक्शन

Dhurandhar 2 Teaser Reaction: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, हर कोई इसके दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। जैसे ही ये इंतजार खत्म हुआ और टीजर रिलीज हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर को देखने के बाद फैंस के बीच उत्साह कम और नाराजगी ज्यादा देखने को मिल रही है। आलम यह है कि यूट्यूब पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग मेकर्स पर 'पुराना माल' परोसने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही अलग-अलग कहावते कहकर इसे बेकार कर रहे हैं।

धुरंधर 2 के टीजर पर लोगों ने निकाली भड़ास (Dhurandhar 2 Teaser Reaction)

'धुरंधर 2' के टीजर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बनी हुई थी, लेकिन धुरंधर 2 के टीजर के बाद वह कुछ ठंडी पड़ती नजर आ रही है। टीजर देखने के बाद कई यूजर्स ने मेकर्स को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। एक नाराज फैन ने लिखा, "भाई, ये तो सरासर चूना लगा दिया, जो पहले पार्ट की एंडिंग में देखा था वही टीजर में डाल दिया।"

सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़ (Dhurandhar 2 Teaser watch people Disappointing)

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "हमें लगा था कुछ नई फुटेज और धमाका देखने को मिलेगा, लेकिन यहां तो मामला 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' जैसा हो गया।" ज्यादातर दर्शकों का कहना है कि फिल्म के पहले पार्ट के आखिर में जो झलक दिखाई गई थी, टीजर में उसी को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया गया है। फैंस को उम्मीद थी कि रणवीर सिंह के 'बीस्ट मोड' या नए विलेन अर्जुन रामपाल की कुछ नई झलकियां देखने को मिलेंगी, जो नहीं दिखी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म नहीं बम है।

मिक्स रिएक्शन के बावजूद बरकरार है क्रेज

भले ही टीजर को लेकर शुरुआती रिएक्शन 'मिक्स' रही हों, लेकिन फिल्म को लेकर रोमांच अभी भी खत्म नहीं हुआ है। टीजर में जिस तरह का डार्क और इंटेंस माहौल दिखाया गया है, वह फिल्म के 'स्पाई-एक्शन' टोन को सही ठहराता है। दूसरे पार्ट में एक्शन और थ्रिल का लेवल डबल होने का वादा किया गया है, जो 'धुरंधर' के वफादार दर्शकों के लिए एक बड़ी वजह है सिनेमाघरों तक जाने की।

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तूफान (Dhurandhar 2 Release Date)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी है। 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है। रिलीज की यह तारीख बेहद खास है क्योंकि इस दौरान ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे बड़े त्योहार हैं। फिल्म को न केवल हिंदी, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई