बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Teaser Release: ‘धुरंधर 2’ में दिखेगा हमजा का कहर, टीजर रिलीज होते ही फैंस हुए एक्साइटेड

Dhurandhar 2 Teaser Out: रणवीर सिंह की साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का अगला पार्ट 19 मार्च को रिलीज होगा। उससे पहले मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। जिसके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

less than 1 minute read
Feb 03, 2026
धुरंधर 2 का टीजर हुआ रिलीज

Dhurandhar 2 Teaser Release: भारतीय बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली फिल्म 'धुरंधर' के फैंस के लिए आज का दिन किसी बड़े जश्न से कम नहीं है। जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आ गया है। फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने पहले फिल्म के दूसरे भाग का आधिकारिक नाम और पहला पोस्टर जारी किया था और अब धमाकेदार टीजर ने दस्तक दे दी है। धुरंधर 2 का नाम- 'धुरंधर: द रिवेंज' रखा गया है। जिसके टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। 

ये भी पढ़ें

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर 2’ के टीजर का टाइम और डेट किया कंफर्म, पोस्टर में दिखा ‘लयारी किंग’ का खौफ

धुरंधर 2 का टीजर देख फैंस हुए एक्साइटेड

'धुरंधर 2' का टीजर जारी होते ही फैंस इस पर टूट पड़े हैं। मेकर्स ने हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी टीजर जारी किया है। इसका पूरा मकसद ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना है। फिल्म निर्माताओं ने पुष्टि की है कि फिल्म तमिल, तेलुगु और अन्य कई भाषाओं में भी 19 मार्च को रिलीज होगी।

धुरंधर 2 होगी इस दिन रिलीज (Dhurandhar 2 Release Date)

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को उरी फेम डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट भी किया है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की बात करें तो, धुरंधर 2 का मुकाबला यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स और आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' से होगा।


ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ से LEAK हुई तस्वीरें, ये किरदार होगा ‘बड़े साहब’? सोशल मीडिया पर फैंस हुए एक्साइटेड

Also Read
View All

अगली खबर