बॉलीवुड

Dhurandhar 2 के फैंस को बड़ा झटका, साउथ में रद्द हुए फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज, ये है बड़ी वजह

Dhurandhar 2 Paid Premieres Cancelled: फिल्म धुरंधर 2 के लिए लोगों में एक अलग ही जोश देखने को मिल है। ऐसे में कई ऐसे भी हैं जिन्होंने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के लिए टिकट बुक करवाई थी, लेकिन अब कई जगह पर वो शोज रद्द कर दिए गए हैं।
3 min read
• •
Updated: 18 Mar 2026, 3:33 PM IST
Dhurandhar 2 Telugu and Tamil Paid Premieres Cancelled this big reason only hindi version available
धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू हुए कैंसिल

Dhurandhar 2 Paid Premieres: रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जहां पूरे देश में जबरदस्त तहलका मचा हुआ है, वहीं दक्षिण भारत के दर्शकों के लिए आज की शाम निराशा भरी होने वाली है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई सिनेमाघरों में होने वाले फिल्म के 'पेड प्रीव्यू' (रिलीज से पहले के खास शो) आखिरी मौके पर रद्द कर दिए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन शोज के रद्द होने की वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि एक तकनीकी खामी बताई जा रही है।

साउथ में कैंसिल हुए धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू (Dhurandhar 2 Telugu and Tamil Paid Premieres Cancelled)

बुधवार शाम 5:30 बजे से फिल्म के तमिल और तेलुगू वर्जन के प्रीमियर शुरू होने वाले थे। लेकिन शो शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले सिनेमा चेन की तरफ से मैसेज आया कि फिल्म का क्षेत्रीय भाषाओं वाला कंटेंट उपलब्ध नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर 2' का हिंदी वर्जन तो सिनेमाघरों तक समय पर पहुंच गया, लेकिन इसके तमिल और तेलुगू डबिंग का काम पोस्ट-प्रोडक्शन की देरी के कारण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसी वजह से मेकर्स को आखिरी समय पर क्षेत्रीय भाषाओं के शो कैंसिल करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा।

थिएटर ने बताई कैंसिल होने की बड़ी वजह (Dhurandhar 2 Paid Premieres Cancelled Big reason Revealed)

सिनेमाघरों ने इस असुविधा के लिए दर्शकों से माफी मांगी है। थिएटर मालिकों का कहना है कि जिन लोगों ने तमिल या तेलुगू वर्जन के लिए टिकट बुक किए थे, उन्हें रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, सिनेमा प्रेमियों को पूरी तरह निराश नहीं किया जाएगा बल्कि रद्द किए गए शोज की जगह अब फिल्म का ओरिजिनल हिंदी वर्जन दिखाया जाएगा। जो लोग हिंदी में फिल्म देखना चाहते हैं, वह अपने टिकट को बदलवा सकते हैं या नई बुकिंग कर सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की नजर (Dhurandhar 2 Release Date)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म कल यानी 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आधिकारिक रूप से रिलीज होगी। रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को 'ईद वीकेंड' का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी वर्जन भी दक्षिण के राज्यों में करेगा अच्छी कमाई? (Dhurandhar 2 Box Office)

भले ही साउथ में डबिंग की वजह से शुरुआती रुकावट आई है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म का 'बज' इतना तगड़ा है कि हिंदी वर्जन भी दक्षिण के राज्यों में अच्छी खासी कमाई कर लेगा। अब देखना यह होगा कि कल सुबह तक क्या फिल्म के डब वर्जन सिनेमाघरों तक पहुंच पाते हैं या नहीं।

Updated on:
18 Mar 2026, 3:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब