बॉलीवुड

‘बॉर्डर 2’ के तूफान के आगे नहीं झुकी ‘धुरंधर’, बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

Dhurandhar New Record: फिल्म धुरंधर ने बॉर्डर 2 की ताबड़तोड़ कमाई के बीच एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह वो कारनामा है जो किसी भी फिल्ममेकर के लिए एक सपने जैसा होता है। आइये जानते हैं आखिर धुरंधर के नाम अब कौन-सा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

2 min read
Jan 26, 2026
धुरंधर ने बनाया नया रिकॉर्ड

Dhurandhar New Record: बॉक्स ऑफिस पर इस समय बॉर्डर 2 की सुनामी के आगे सभी बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं। जहां फिल्म पहले दिन से ही धुरंधर को पटखनी दे रही है, वहीं हर दिन सनी की फिल्म इतिहास भी रच रही है। बॉर्डर 2 ने महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लगातार फिल्म धुरंधर को धूल चटा रही है, लेकिन अब धुरंधर ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे फिल्म के खाते में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें

Dhurandhar 2 में विक्की कौशल निभाएंगे अहम रोल! फैंस के लिए आदित्य धर लाए बड़ा सरप्राइज?

धुरंधर ने बनाया बॉर्डर 2 की दहाड़ के सामने ये रिकॉर्ड (Dhurandhar New Record Amid Border 2 Release)

फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म वेबसाइट IMDb की 'ऑल-टाइम टॉप 250' फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह उपलब्धि इसलिए बड़ी है क्योंकि इस लिस्ट में केवल वही फिल्में जगह बना पाती हैं, जिन्हें दुनियाभर के दर्शकों ने बेहतरीन माना हो। 1 लाख से ज्यादा लोगों के वोट के आधार पर 'धुरंधर' को 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है। फिलहाल यह फिल्म इस ग्लोबल लिस्ट में 250वें पायदान पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि इस सूची में 'द शॉशैंक रिडेम्पशन' और 'द गॉडफादर' जैसी शानदार फिल्में टॉप पर रहती हैं।

धुरंधर बनी रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म (Ranveer Singh Dhurandhar New Record)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे हाई-रेटेड फिल्म बन गई है। भारतीय फिल्मों की बात करें तो इसने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'दंगल', '3 इडियट्स' और '12वीं फेल' जैसी बेहतरीन फिल्मों की कतार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की फौज ने अपनी एक्टिंग से जान फूंकी है।

धुरंधर ने कमाई में भी गाड़े झंडे (Dhurandhar enters IMDb top 250 films of all time)

'धुरंधर' सिर्फ रेटिंग के मामले में ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी 'बाहुबली' और 'दंगल' जैसी फिल्मों को टक्कर दे रही है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है, जिससे यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। भले ही सिनेमाघरों में इस वक्त 'बॉर्डर 2' का शोर ज्यादा है और लोग सनी देओल के जज्बे को सलाम कर रहे हैं, लेकिन 'धुरंधर' ने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और दमदार निर्देशन वाली फिल्में न केवल पैसा कमाती हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अमर भी हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें

ममता कुलकर्णी ने अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- केवल चार वेदों को कंठस्थ करने से कोई…

Also Read
View All

अगली खबर