बॉलीवुड

बैन के बावजूद पाकिस्तान में नंबर 1 ट्रेंड कर रही ‘धुरंधर’, ओटीटी पर आते ही भारत में छिड़ी बहस

Dhurandhar Trending At Number 1 In Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में थिएटर रिलीज पर बैन के बावजूद जैसे ही धुरंधर ओटीटी पर आई तो वहां नंबर 1 ट्रेंड करने लगी।

2 min read
Feb 02, 2026
Dhurandhar (सोर्स- IMDb)

Dhurandhar Trending At Number 1 In Pakistan: सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर सुर्खियों में है। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज के बाद जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था, अब वही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही नई बहस और चर्चा का केंद्र बन गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि सीमा पार पाकिस्तान में भी जबरदस्त चर्चा में है।

ये भी पढ़ें

Rohit Shetty: फायरिंग के बाद खौफ में आए रोहित शेट्टी, अगले दो दिन के लिए लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान में नंबर 1 ट्रेंड कर रही 'धुरंधर' (Dhurandhar Trending At Number 1 In Pakistan)

करीब 1300 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर’ पहले ही भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है। थिएटर रिलीज के बाद कुछ समय तक फिल्म को लेकर शोर थमा जरूर था, लेकिन 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते ही यह फिर से दर्शकों की जुबान पर आ गई। चौंकाने वाली बात ये है कि आधिकारिक रूप से पाकिस्तान में प्रतिबंधित होने के बावजूद फिल्म वहां नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई।

पाकिस्तान में बैन, फिर भी टॉप ट्रेंड

‘धुरंधर’ की कहानी और उसका राजनीतिक-सामाजिक संदर्भ पहले दिन से ही विवादों में रहा है। पाकिस्तान में फिल्म को रिलीज की इजाजत नहीं दी गई थी, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों तक पहुंचते ही इसने वहां रिकॉर्ड व्यूअरशिप हासिल कर ली।

भारत में पर बंटी राय

भारत में भी फिल्म को लेकर दर्शक दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक वर्ग फिल्म को देशभक्ति, मजबूत कहानी और दमदार अभिनय का उदाहरण बता रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसे जरूरत से ज्यादा आक्रामक और ध्रुवीकरण करने वाली फिल्म करार दे रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन, डायलॉग्स और मैसेज को लेकर लगातार बहस चल रही है।

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की चर्चा

फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार उनके करियर के सबसे अलग और गंभीर रोल्स में गिना जा रहा है। वहीं अक्षय खन्ना ने एक बार फिर साबित किया है कि सीमित स्क्रीन टाइम में भी वह गहरी छाप छोड़ सकते हैं। दोनों कलाकारों की टक्कर को दर्शकों ने खूब सराहा है।

ओटीटी से मिली नई जान

नेटफ्लिक्स रिलीज ने ‘धुरंधर’ को नया दर्शक वर्ग दिया है। जिन लोगों ने थिएटर में फिल्म नहीं देखी थी, वो अब इसे घर बैठे देख रहे हैं। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ट्रेंडिंग चार्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें

मैं आजाद हूं…ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफे के बाद दी प्रतिक्रिया, बोलीं- किसी वस्त्र की जरूरत नहीं

Updated on:
02 Feb 2026 07:52 pm
Published on:
02 Feb 2026 07:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर