बॉलीवुड

रहमान डकैत के जनाजे पर असल में रोए थे एक्टर, बिना ग्लिसरीन के निकले थे आंसू

Dhurandhar 2 Rehman Dakait: फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना की मौत के बाद हर कोई हैरान था। जब उसका जनाजा निकला था हर एक्टर को आदित्य धर ने कुछ ऐसा कहा था जिससे बिना किसी ग्लिसरीन इस्तेमाल किए उनके आंसू निकल आए थे।
3 min read
Mar 20, 2026
Dhuranhar 2 actor Rajat Arora aka mukka big revealed said actually cried after Rehman Dakait funeral
धुरंधर एक्टर का रहमान डकैत के जनाजे पर खुलासा

Dhurandhar 2 Rehman Dakait: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' आज बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। इस स्पाई थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये का तूफानी कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है, लेकिन इस कामयाबी के शोर के बीच फिल्म की स्टारकास्ट बीते दिनों की कुछ भावुक यादों में डूबी नजर आ रही है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म के कलाकारों ने पहले भाग (2025) के उस सबसे चर्चित और दर्दनाक सीन को याद किया, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दी थीं- 'रहमान डकैत' (अक्षय खन्ना) की मौत का सीन।

रहमान डकैत की मौत पर सच में रोए थे रजत (Dhurandhar 2 Rehman Dakait funeral)

फिल्म में 'मुक्का' का अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता रजत अरोड़ा ने खुलासा किया कि रहमान डकैत की मौत वाले सीन को शूट करना किसी चुनौती से कम नहीं था। रजत ने बताया, "उस दिन माहौल बहुत भारी था। मैंने डायरेक्टर आदित्य धर से पूछा था कि क्या मैं अपने कॉन्टैक्ट लेंस निकाल दूं ताकि मैं ढंग से रो सकूं? इस पर आदित्य सर ने मुझे पास बुलाया और बस एक बात कही- 'रजत, बस यह सोचो कि रहमान डकैत तुम्हारे लिए पिता जैसा है। अगर आज तुम्हारे पिता तुम्हें छोड़कर चले जाएं, तो तुम कैसा महसूस करोगे? बस वही दर्द अपनी आंखों में ले आओ।' यही वजह थी कि उस सीन में रजत और अन्य कलाकारों की भावनाएं इतनी सच्ची लगीं कि सिनेमाघरों में बैठा हर शख्स भावुक हो गया था।

बिना ग्लिसरीन के निकली थी सिसकियां (Rajat Arora On Rehman Dakait funeral)

वहीं, 'शकील' का किरदार निभाने वाले विक्रम बांबरी ने भी शूटिंग के पीछे के दिलचस्प राज खोले। उन्होंने बताया कि आदित्य धर सेट पर बहुत ही अनुशासित रहते थे। कलाकारों को रोज सुबह ही स्क्रिप्ट दी जाती थी ताकि वह मौके पर ही अपने इमोशन्स को तैयार कर सकें। विक्रम ने बताया, "उस सीन के लिए हमें साफ निर्देश थे कि हमें बहुत ज्यादा चीखना-चिल्लाना या रोना-धोना नहीं है। हमें अपने दुख को नियंत्रित रखना था। सबसे बड़ी बात यह थी कि उस पूरे सीन में किसी ने भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया। सबके आंसू और सबका दर्द एकदम असली था।"

आदित्य धर ने समझाई थी सभी एक्टर्स को एक बात (Dhurandhar 2 Director Aditya Dhar)

रजत अरोड़ा ने यह भी शेयर किया कि उन्होंने अपने साथी कलाकार दानिश पोड्डर से बहुत कुछ सीखा। दानिश उस इमोशनल सीन के खत्म होने के काफी देर बाद तक उसी गमगीन मूड में रहते थे ताकि किरदार की गंभीरता बनी रहे। रजत ने भी इसी तकनीक को अपनाया, जिसका असर पर्दे पर साफ दिखा।

आज जब 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर चुकी है, तब इन कलाकारों का मानना है कि पहले पार्ट की वही 'रूह' और 'ईमानदारी' आज इस फिल्म को इतनी बड़ी कामयाबी दिला रही है। इस बार भी रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की जुगलबंदी ने दर्शकों को बांधे रखा है।

Published on:
20 Mar 2026 12:57 pm