बॉलीवुड

रीमिक्स ट्रेंड पर संजय गुप्ता के बयान ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर उठाए सवाल, अगली पीढ़ी के लिए क्या छोड़ा!

Sanjay Gupta says every Bollywood superhit song: फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता के रीमिक्स ट्रेंड पर हालिया बयान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि लगातार पुराने गानों के रीमिक्स बनने से न केवल मौलिकता की कमी हो रही है, बल्कि इससे युवा स्टार्स के लिए अपनी पहचान बनाने के अवसर भी कम हो रहे हैं।

2 min read
Jun 01, 2026
संजय गुप्ता (this photo form: x: @Subha_The_Luck)

Sanjay Gupta says every Bollywood superhit song: बॉलीवुड में पुराने सुपरहिट गानों को नए अंदाज में पेश करने का चलन लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में कई लोकप्रिय गानों के रीमिक्स वर्जन रिलीज हुए हैं, जिनमें दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसी बीच फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने इस ट्रेंड को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

ये भी पढ़ें

प्रमोशन के दौरान ‘इग्नोर’ करने के आरोपों पर भड़कीं माधुरी दीक्षित और तृप्ति, कही ऐसी बात

साल 2046 में फिल्म इंडस्ट्री किस चीज का रीमिक्स बनाएगी

कुछ दिनों पहले 'है जवानी तो इश्क होना है' का गाना 'चुनरी चुनरी' नए रूप में रिलीज किया गया था। ये गाना साल 1999 की सुपरहिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' का हिस्सा था। इसके बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए 'ऊंचा लंबा कद' का रीमिक्स भी सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी शुरू कर दी है।

फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज के समय में लगभग हर पुराने सुपरहिट गाने का रीमिक्स बनाया जा चुका है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि अगर यही सिलसिला चलता रहा तो साल 2046 में फिल्म इंडस्ट्री किस चीज का रीमिक्स बनाएगी, अब बचा ही क्या है अगली पीढ़ी के लिए।

बॉलीवुड की क्रिएटिविटी पर भी सवाल

अब संजय गुप्ता की ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई यूजर्स ने उनकी बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि पहले फिल्मों के लिए नए और यादगार गाने तैयार किए जाते थे, लेकिन अब कई निर्माता पुरानी हिट धुनों पर ही भरोसा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि इससे गानें में नई सोच और प्रयोग कम होते जा रहे हैं।

संजय गुप्ता ने एक अन्य पोस्ट में बॉलीवुड की क्रिएटिविटी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कल्पना करते हुए पूछा कि अगर फिल्मों में प्रीक्वल, सीक्वल, रीमेक और रीमिक्स पूरी तरह बंद कर दिए जाएं और केवल ओरिजिनल कहानियां बनाई जाएं, तो क्या होगा? इस सवाल पर भी लोगों ने अलग-अलग राय दी। कुछ ने कहा कि इससे भारतीय सिनेमा का नया और बेहतर दौर शुरू होगा, जबकि कुछ का मानना था कि इंडस्ट्री को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बॉलीवुड में रीमिक्स गानों का ट्रेंड फिलहाल जारी है।

Updated on:
01 Jun 2026 05:42 pm
Published on:
01 Jun 2026 05:13 pm
Also Read
View All