दिशा पाटनी (Disha Patani) की गिनती बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में होती है। इनका को भी लुक सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाता है। ये अपन लुक के साथ साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। अब टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक नए शख्स के साथ नजर आई हैं, जिसको लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
दिशा पाटनी ने भले ही इंडस्ट्री में कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी सभी फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी और उनके अंदाज ने फैंस का खूब दिल जीता है। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद भी दिशा पाटनी का नाम आज के समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। हाल में खबरें आई थी कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों अलग हो चुके हैं। इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया।
दोनों पिछले करीब 6 साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन अब उनकी राहें अलग हो गईं हैं। अब इस बीच अदाकारा का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो नए शख्स के साथ नजर आ रही हैं , जिसे लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
हाल ही में अदाकारा अपने जिम ट्रेनर और दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ दिखाई दीं। इस देखत ही फैंस का सिर घूम गया और वो तरह तरह के सवाल करने लगे। दिशा पाटनी (Disha Patni) को मुंबई में अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा गया। इतना ही नहीं वह इस दौरान दिशा को लेकर प्रोटेक्टिव भी दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें- आलिया के बचपन का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
दोनों ही बांद्रा के किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकले थे। तभी पपाराजी की टोली ने उनको घेर लिया। इस दौरान एक फैन भी दिशा से बात करता हुआ देखा गया लेकिन अलेक्जेंडर एलेक्स ने बॉडीगार्ड का काम किया। कंधे पर हाथ रखकर एक्ट्रेस को कवर कर लिया और आगे चलने के लिए कहा।
अलेक्जेंडर एलेक्स ने दिशा को कार में बैठाकर ही चैन की सांस ली। वीडियो में आप देख भी सकते हैं कि वो एक बॉयफ्रेंड की तरह उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। फिर क्या था वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा- दिशा टाइगर अभी जिंदा है।
एक ने लिखा- प्राइवेट लाइफ रही नहीं इसकी।
एक ने कहा- ओह हो नया बकरा।
एक यूजर अन्य ने लिखा- ये बेस्टफ्रेंड ही काम खराब करता है।
टाइगर और दिशा ने कभी भी ऑफिशियली अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था। दोनों को बाघी 2 और एक म्यूजिक वीडियो में भी दोनों को साथ देखा गया था।
यहां तक कि एक्ट्रेस एक्टर की फैमिली उनकी मां और बहन के भी बहुत करीब थीं। रिपोर्ट्स की माने तो टाइगर और दिशा भले ही एक- दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन वह आज भी अच्छे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ये रखेंगी अपनी बेटी का नाम