बॉलीवुड

धर्म बदलकर दिव्या भारती ने कर ली थी इस प्रोड्यूसर से शादी, अचानक हुई मौत

Divya Bharti Birthday Special: दिव्या भारती एक ऐसी एक्ट्रेस दी जिन्होंने काफी कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। तीन साल में 20 फिल्में कर शोहरत हासिल करने वाली दिव्या ने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत अचानक ही हो गई थी। उनकी मौत को कोई हत्या कहता है, तो कोई आत्महत्या। लेकिन आज तक दिव्या की मौत केवल एक रहस्य है।
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2023, 11:47 AM IST
Late Bollywood Actress Divya Bharati Was Secretly Married To Producer Sajid Nadiadwala
Late Bollywood Actress Divya Bharati Was Secretly Married To Producer Sajid Nadiadwala

Divya Bharti Birthday Special: 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी और एक्टिंग से दर्शकों को खूब मंत्रमुग्ध करने वाली दिव्या भारती को दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। 19 साल की उम्र में उनकी मौत ने कई लोगों को झकझोर दिया। दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था। आज अभिनेत्री जिंदा होंती तो वह अपना 49वां जन्मदिन मना रही होतीं। उनकी मौत एक हादसा थी, या फिर कोई सोची समझी साजिश यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। बताया जाता है कि दिव्या ने धर्म बदलकर बॉलीवुड के एक प्रोड्यूसर से गुपचुप शादी कर ली थी। यहां तक की उन्होंने अपने पिता को भी अपनी शादी की जानकारी नहीं दी थी। वहीं शादी के बंधन में बंधने के एक साल बाद ही उनकी मौत हो गई।


दिव्या ने गुपचुप तरीके से की थी शादी


1991 से 1993 के बीच दिव्या ने लगभग 20 फिल्मों में काम किया। दिव्या ने शाहरुख खान की 'दीवाना' में काम किया और उन्होंने गोविंदा के साथ 'शोला और शबनम' में भी काम किया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान खुलासा हुआ था कि दिव्या ने गुपचुप तरीके से एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर से शादी कर ली है। दिव्या ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप तरीके से शादी की थी।


शादी के एक साल बाद ही हो गई दिव्या की मौत


बताया जाता है कि दिव्या और साजिद ने एक निजी समारोह किया और 10 मई 1992 को शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, ठीक एक साल बाद 5 अप्रैल 1993 को दिव्या की मृत्यु हो गई। दिव्या ने इस शादी को अपने पापा से भी सीक्रेट रखा था। दिव्या की मां मीता भारती ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।

यह भी पढ़ें: शादी के 11 माह बाद अचानक बालकनी से गिरकर मर गई थी ये एक्ट्रेस, रहस्य बन गई थी मौत! मां ने बताई सच्चाई


शादी को लेकर मां को दी थी जानकारी


उस वक्त दिव्या की मां ने कहा था, "'शोला और शबनम' के सेट पर अक्सर साजिद गोविंदा से मिलने आते थे, तभी दोनों मिले, पहली मुलाकात के बाद साजिद ने दिव्या के दिल में घर कर लिया था। मुझे उनके रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन दिव्या के पापा इसके खिलाफ थे। जैसे ही वह 18 साल की हुई, दिव्या ने मुझे फोन किया और मुझे सूचित किया कि वह शादी कर रही है और मुझसे एक गवाह के रूप में हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया। मैं चाहती थी कि वह पहले अपने पिता को बताए।"


शादी के बाद भी माता-पिता के साथ रहती थीं दिव्या


दिव्या के पिता को उनकी शादी के बारे में कई महीनों बाद पता चला। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी वह कई दिनों तक अपने माता-पिता के साथ रहीं और साजिद से कम ही मिलीं। दिव्या भारती 5 अप्रैल, 1993 को वर्सोवा स्थित अपने फ्लैट की गैलरी से गिर गईं और उनकी मौत हो गई। जिस तरह से दिव्या भारती की मौत हुई उसके बाद इस घटना को लेकर कई सवाल उठे थे। उनकी मौत का रहस्य अब भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: दिव्या भारती की मौत ने बदल दी थी इस हसीना की किस्मत, रातों- रात बन गई थी सुपरस्टार!

Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट