दिव्या की मौत से मेकर्स काफी घबरा गए थे। फिल्म के लिए 5 दिन में एक्ट्रेस ढूंढना उनके लिए चुनौती बन गया था। उन दिनों रवीना स्ट्रगल कर रही थीं। ऐसे में मेकर्स के सामने जब रवीना का नाम आया तो उन्हें फाइनल कर लिया गया। इस फिल्म ने रवीना को देश की धड़कन बना दिया। फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स अक्षय, सुनील और रवीना की किस्मत इस फिल्म के बाद से चमक गई। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर, सदाशिव अमरापुरकर, कुलभूषण खरबंदा भी अहम किरदारों में थे।