बॉलीवुड

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की दृश्यम 3 ने ओपनिंग पर किया कमाल, पहले दिन ही 95 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन और तब्बू की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (दृश्यम 3) ने पहले दिन ही इतिहास रच दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और आज शनिवार को 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 ajay devgn film earn storm opening

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 (Drishyam 3) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी, फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान उठाया है जिसने भारतीय सिनेमा के पिछले कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त होने के नाते दर्शकों में इसका जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आइये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन...

ओपनिग पर कितना किया दृश्यम 3 ने कलेक्शन?

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने शुक्रवार को भारत भर में करीब 15,735 शोज के साथ धमाकेदार शुरुआत की। 'दृश्यम 3' ने अपने ओपनिंग पर ही दिन देश में 66.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त नेट कलेक्शन कर लिया है, जो कि एक दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला ऐतिहासिक माइलस्टोन है।

वहीं, बड़े मेट्रो शहरों में शाम और रात के शोज में थिएटर ऑक्यूपेंसी 87% से 90% तक दर्ज की गई। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95 करोड़ पार

ओवरसीज मार्केट में भी विजय सालगांवकर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। विदेश में फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया है। घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर 'दृश्यम 3' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले ही दिन 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार को यह फिल्म बेहद आसानी से दुनिया भर में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर 150 करोड़ की तरफ कदम बढ़ाएगी और जल्द अपना बजट पूरा कर मुनाफा कमाएंगी।

वहीं, फिल्म 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है। 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। इतना ही नहीं, पहले दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर इसके शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

सैकनिल्क के अनुसार, 'पठान' ने पहले दिन हिंदी, तमिल और तेलुगु सब मिलाकर 57 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि इसका हिंदी कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। 'डंकी' ने पहले दिन 29.20 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) किया था, जिसे अब अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने तोड़ दिया है।

क्यों 'दृश्यम 3' का लोगों में है क्रेज

यह फिल्म 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है, जहां विजय सालगांवकर (अजय देवगन) अपनी फैमिली को बचाने के लिए आखिरी कानूनी और दिमागी लड़ाई लड़ता नजर आता है। इस बार उसके सामने केवल पुरानी मीरा देशमुख (तब्बू) ही नहीं, बल्कि नए एसपी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में जयदीप अहलावत और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में प्रकाश राज जैसे धाकड़ कलाकार भी हैं। इस कड़े मुकाबले और माइंड-गेम ने दर्शकों को सिनेमाघरों में तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है।

Updated on:
03 Oct 2026 07:47 am
Published on:
03 Oct 2026 06:38 am
Also Read
View All
‘प्रहार’ के मेकर्स को प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने दी थी चेतावनी, अपने किरदार को लेकर बोले- राजकुमार राव ने उसे जिया

“अकेलेपन के डर से शादी में समझौता करना अंतिम संस्कार जैसा”, एली अवराम ने ब्रेकअप को लेकर दर्द किया बयां

“बस राहुल ही राहुल है!”, केएल राहुल के शानदार शतक पर गदगद हुए ससुर सुनील शेट्टी, पत्नी अथिया ने भी लुटाया प्यार

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

जावेद अख्तर के बयान ‘कैप्टन स्मित को मिले महावीर चक्र’ को मुकेश खन्ना ने दिया समर्थन! बोले- चंद्रशेखर आजाद को भी देना चाहिए अवॉर्ड