बॉलीवुड

ईशा देओल ने तलाक और पति को लेकर की बात, छलका जिंदगी के कड़वे अनुभवों पर दर्द

Esha Deol On Divorce: ईशा देओल ने अपनी 11 साल की शादी के बाद पति भरत तख्तानी से तलाक का फैसला किया था, अब पहली बार उन्होंने इस पर खुलकर बात की है। इस दौरान वह थोड़ी इमोशनल भी नजर आई। ईशा ने इतना बड़ा फैसला क्यों किया था और बच्चों को लेकर उनकी अब क्या राय है इसपर भी बयान दिया है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी भावुक हो गए।
2 min read
Jun 26, 2026
Esha Deol broke silence on divorce husband Bharat Takhtani and his 2 daughter parenting love and fight
ईशा देओल ने पति भरत और तलाक पर दिया बयान

Esha Deol divorce statement Bharat Takhtani: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी और शादी टूटने को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2024 में अपने बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से 11 साल पुराना रिश्ता खत्म करने की घोषणा के बाद, ईशा ने पहली बार इस अलगाव, दिल टूटने और जिंदगी के मुश्किल फैसलों पर खुलकर अपनी बात की है। ईशा ने बताया कि आखिरी कैसे वह जिंदगी के इस कठिन दौर से उबरीं और क्यों वह आज भी अपने जीवन के फैसलों के लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं मानतीं।

ईशा देओल ने तलाक पर दिया बयान (Esha Deol divorce statement Bharat Takhtani)

ईशा देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ कहा कि वह अपनी जिंदगी के अहम फैसले खुद लेना पसंद करती हैं, न कि दूसरों की राय पर निर्भर रहना। उन्होंने कहा, "जब भी कोई बड़ा निर्णय लेना होता है, तो मैं दूसरों से सलाह नहीं मांगती। मैं अपने फैसले खुद लेती हूं ताकि कल को अगर कुछ गलत भी हो जाए, तो मैं किसी और को दोष न दे सकूं। चाहे फिल्मों का चुनाव हो या ब्वॉयफ्रेंड का, इंसान से गलतियां हो सकती हैं। ये गलतियां ही आपको अंदर से और मजबूत बनाती हैं और आप उनसे बहुत कुछ सीखते हैं।"

ईशा देओल ने परिवार को कहा शुक्रिया (Esha Deol on relationships and life decisions)

भरत तख्तानी से अपने तलाक को लेकर ईशा ने कहा कि यह दो लोगों के बीच का बेहद संवेदनशील और निजी मामला है। उन्होंने बताया, "हमारा प्रोफेशन ऐसा है कि हमारी जिंदगी सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ जाती है। वैसे मैं, भरत या उनका परिवार, अपनी निजी बातों को दुनिया के सामने शेयर करने वाले लोग नहीं हैं। लेकिन उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि हमें सामने आना पड़ा। इसमें हमारी दोनों बेटियां भी शामिल हैं, इसलिए ऐसे संवेदनशील मामलों में बहुत सोच-समझकर और सावधानी से आगे बढ़ना पड़ता है।" ईशा ने इस मुश्किल घड़ी में हमेशा ढाल बनकर खड़े रहने के लिए अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया।

ईशा ने दी महिलाओं को सलाह (Esha Deol daughters Radhya and Miraya)

जब ईशा से पूछा गया कि वह उन महिलाओं को क्या कहना चाहेंगी जो अपने रिश्ते से अलग होना चाहती हैं लेकिन हिचकिचा रही हैं, तो उन्होंने बहुत व्यावहारिक जवाब दिया। ईशा ने कहा, "हर रिश्ते और इंसान की परिस्थितियां हमेशा अलग होती हैं। हो सकता है जिस वजह से मैंने यह कदम उठाया, वो किसी दूसरे को सही न लगे। यह बात सिर्फ महिलाओं पर नहीं, पुरुषों पर भी लागू होती है। दो अच्छे इंसान भी अगर साथ नहीं रह पा रहे हैं, तो समझदारी से इसका बेहतर समाधान निकाला जाना चाहिए।" खास बात यह रही कि जिंदगी के इस कड़वे अनुभव के बावजूद ईशा ने कहा कि उनका प्यार और रोमांस पर से भरोसा कभी नहीं उठा है।

बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी और फरवरी 2024 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। दोनों की दो प्यारी बेटियां हैं- राध्या और मिराया, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं।

Published on:
26 Jun 2026 06:48 am