बॉलीवुड

सलमान को हिट बनाने वाले मशहूर लेखक जलीस शेरवानी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

जलीस शेरवानी ने अधिकतर सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों के डायलॉग और गाने लिखे थे।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 9:36 AM IST
famous writer jalees sherwani passed away
famous writer jalees sherwani passed away

बॉलीवुड के लिए ये साल काफी गमगीन रहा है। 'तारक मेहता' के डॉ. हाथी और रीता भादुड़ी के बाद अब मशहूर गीतकार और स्क्रीन राइटर जलीस शेरवानी नहीं रहे। जलीस लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते कल उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके निवास स्‍थान ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम ले जाया गया।

सलमान फिल्मों के लिए डायलॉग:
जलीस शेरवानी ने अधिकतर सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों के डायलॉग और गाने लिखे थे। उन्होंने आखिरी बार सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लिए गाने लिखे थे। 'टाइगर जिंदा है' से पहले जलीस ने सलमान की फिल्म 'गर्व', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'दबंग', 'दबंग 2', 'वांटेड' और 'हैलो ब्रदर', 'बागी' के भी गाने लिख चुके हैं।

उत्तर प्रादेश के रहने वाले थे जलीस:
जलीस शेरवानी यूपी के कासगंज के रहने वाले थे। इसके साथ ही वह फिल्म राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुक हैं। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में काफी मेहनत और लगन से काम किया। जिसके बल पर वह इंडस्ट्री के जाने माने राइटर्स के तौर पर माने जाते थे। सलमान की फिल्मों के अलावा उन्होंने उन्‍होंने 'प्रतिघात', 'कनवरलाल', 'संग्राम', 'एक था राजा', 'माफिया' जैसी फिल्मों के लिए भी डायलॉग लिखे थे।

#himeshreshammiya #salmankhan

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’