अभिषेक और ऐश्वर्या जल्द करेंगे एक साथ काम:
रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'गुलाम जामुन' में दोनों साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले दोनों ने एक साथ 8 फिल्मों जैसे— 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो', 'उमराव जान', 'धूम 2', 'गुरू' आदि। आखिरी बार दोनों साल 2010 में आई फिल्म 'रावण' में काम किया था।