
anil kapoor fanney khan in legal trouble vashu bhagnani moves sc
बॅालीवुड स्टार अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। जी हां, फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन टीम ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ ने फन्ने खां की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इसके लिए वासु भगनानी ने याचिका दाखिल की है। उन्होंने यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज करवाई है।
बताया जा रहा है कि फिल्म के वितरण को लेकर विवाद हुआ हैं। दरअसल क्रिअर्ज एटरटेनेंट के साथ उनकी 10 करोड़ की डील हुई थी। इस डील के अनुसार भगनानी ने 8.50 करोड़ जमा करा दिए थे। साथ ही रिलीज से एक हफ्ते पहले फिल्म की बाकी का अमाउंट देने की बात हुई थी। पर पैसे अभी तक नहीं दिए गए हैं। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज होगी।
#AnilKapoor With #RajkummarRao During #FanneKhan Movie Promotion...
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
गौरतलब है कि इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि फन्ने खां के सामने और दो फ़िल्में रिलीज हो रही हैं। ये दोनों फिल्में मुल्क और कारवां हैं। फिल्म फन्ने खां का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। इस फिल्म के जारिए लंबे समय बाद अनिल कूपर और ऐश्वर्या राय साथ काम करते हुए नजर आएंगे। साथ ही फिल्म से एक यंग एक्ट्रेस पीहू संद भी बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों राजकुमार, अनिल और पीहू फिल्म के प्रोमोशन्स में व्यस्त हैं।
फिल्म की कहानी पीहू के सिंगर बनने की है। लेकिन अक्सर अपने मोटापे की वजह से आलोचना का शिकार हो जाती हैं। खास बात यह है कि पीहू ने फन्ने खां के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया है। जी हां, हाल में उन्होंने इस बात का खुलासा किया। साथ ही उनका कहना है कि इस रोल के लिए एक्ट्रेस ने भूमि पेडनेकर से प्रेरणा ली।
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
एक इंटरव्यू में पीहू ने कहा,'जब मैंने 'दम लगा के हईशा' देखी। मैंने देखा कि मूवी में भूमि का वजन कितना ज्यादा था लेकिन बड़ी बात ये थी कि उन्होंने शानदार काम किया था। उन्होंने एक्टिंग के लिए वजन बढ़ाया और मैं इसी बात से इंस्पायर हो गई।' आगे पीहू ने कहा कि, 'मैंने भी भूमि पेडनेकर की तरह किया क्योंकि जो मैं फन्ने खां में करने जा रही थी, मुझे उससे बेहद प्यार था। '
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
आपको बता दें पीहू ने रोल के लिए 6 महीने में 20 किलो वजन बढ़ाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वजन बढाने के बाद उनका वजन 98 किलो हो गया। जब उनसे पूछा गया कि मोटापे को लेकर वह क्या सोचती हैं। इसपर पीहू ने कहा, 'मोटा होना अच्छा है। मैं अपनी बॉडी पर शर्मिंदा महसूस नहीं करती। सभी ने मुझे कंफर्टेबल फील कराया है। मोटापे की वजह से मुझे कुछ हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हुई थीं। लेकिन ये सब चलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि मुझे एक्टिंग से प्यार है। इसी के लिए मैंने ये सब किया है।' पीहू ने बताया कि, 'मेरे मोटापे की वजह मेडिकल कंडिशन थी। मैंने 12 साल बाद वजन बढ़ाया है। पतले-मोटे को लेकर होने वाली बहस मुझे समझ नहीं आती है। मैं फिल्म में लता के रोल से खुद को बहुत कनेक्ट कर पाती हूं।'
Published on:
01 Aug 2018 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
