बॉलीवुड

पूजा हेगड़े से शख्स ने मांगी न्यूड फोटो, एक्ट्रेस ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीर

पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर 'पोस्ट ए फोटो ऑफ' ट्रेंड किया फॉलो इस दौरान एक फैन ने मांगी पूजा हेगड़े की न्यूड फोटो
2 min read
pooja_hegde.png
Pooja Hegde

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर सेलिब्रिटीज अपने फैंस से जुड़ते हैं। अपने विचारों को लोगों के साथ शेयर करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स को सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। हालांकि इस प्लेटफॉर्म पर सेलेब्स को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस से 'पोस्ट ए फोटो ऑफ' ट्रेंड के जरिए से बात की। इस दौरान एक शख्स ने उनसे उनकी न्यूड फोटो की मांग कर दी।

पूजा हेगड़े अपनी इंस्टाग्राम (Pooja Hegde Instagram) स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर फैंस से बात कर रही थीं। इतने में एक फैन ने उनसे न्यूड फोटो मांगी। जिस पर एक्ट्रेस ने ऐसा मजेदार जवाब दिया। दरअसल, पूजा ने न्यूड फोटो की डिमांड पर अपने नंगे पैरों की तस्वीर पोस्ट कर दी।

न्यूड फोटो के अलावा पूजा के पास कई तरह की डिमांड आईं। एक ने उनसे बिकिनी तस्वीर पोस्ट करने के लिए कहा। जिसपर एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर शेयर की। इसके अलावा एक फैन ने उनसे उनके अजीब पल और बिना मेकअप की तस्वीर शेयर करने की मांग की। जिस पर एक्ट्रेस ने फैंस की मांग पूरी की। इसके बाद वह लिखती हैं कि यह ट्रेंड मजेदार था। सभी रिएक्शन के लिए धन्यवाद। जितना हो सकता था, मैंने अपनी फोटो खोजने की कोशिश की।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े साउथ की टॉप की एक्ट्रेसेज़ में शुमार हैं। उन्होंने फिल्म 'मोहनजोदड़ो' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली लेकिन पूजा हेगड़े की एक्टिंग और खूबसूरती की सभी ने तारीफ की। इसके अलावा, पूजा फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और कृति खरबंदा लीड रोल में थीं।

Published on:
04 Feb 2021 07:49 pm
Also Read
View All
गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर