बॉलीवुड

सेल्फी लेने के बहाने फैन ने की अभिनेत्री नुसरत भरूचा से छेड़छाड़

भीड़ का फायदा उठाकर भी कुछ मनचले अभिनेत्रियों के साथ गलत हरकत कर देते हैं

2 min read
Jun 13, 2018
Nushrat Bharucha

कई बार फैंस अपने चहेते स्टार्स के साथ ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जो नहीं करनी चाहिए। कई बार भीड़ का फायदा उठाकर भी कुछ मनचले अभिनेत्रियों के साथ गलत हरकत कर देते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ हाल में हुआ। एक फैन ने सेल्फी लेने के बहाने उनके साथ गलत हरकत की।

इवेंट में की छेड़छाड़:
हाल में नुसरत पुणे में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची थीं। वहां एक फैन ने उनके साथ छेड़छाड़ की। नुसरत पूणे में जिस इवेंट को अटेंड करने पहुंची थीं वहां पर उनके बहुत से फैंस थे। इनमें से एक फैन ने सेल्फी लेने केे बहाने अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ की।

ये भी पढ़ें

जिस बिल्डिंग में रहती हैं दीपिका, उसमें लगी भयानक आग, 16 करोड़ में खरीदा था फ्लैट

सेल्फी लेने के बहाने डाला कमर में हाथ:

इवेंट में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इनमें से एक युवक ने नुसरत से सेल्फी के लिए अनुरोध किया। जब नुसरत उनके साथ फोटो क्लिक कराने लगीं तो फैन फोटो क्लिक करने के बहाने उनके बेहद करीब आ गया और इतना ही नहीं उस फैन ने उनकी कमर पर हाथ रख दिया और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। युवक की इस हरकत से अभिनेत्री काफी शॉक्ड रह गईं।

मेकअप आर्टिस्ट ने की नुसरत की मदद:
फैन के ऐसे बर्ताव के बाद नुसरत ने कहा कि 'मैं अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी इवेंट कराने वालों पर छोड़ देती हूं..। कई बार लोग मेरे पास सेल्फी क्लिक कराने की रिक्वेस्ट लेकर आते हैं लेकिन इस बार जो हुआ मेरे लिए काफी शॉकिंग है। एक लड़का मेरे पास फोटो क्लिक कराने के लिए आया था। मुझे नहीं पता था कि उसका इरादा क्या है लेकिन पास आते ही वो इतना करीब आ गया कि मेरी कमर पर ही उसने हाथ रख लिया। ये देखकर मैं एकदम चौंक गई और कुछ रिएक्ट ही नहीं कर पाई। अच्छी बात ये थी कि मेरा मेकअप आर्टिस्ट मेरे साथ था जिसने मेरी मदद की। मैं कभी भी अपने फ्रेंडली बिहेवियर के कारण लोगों के नेचर को ज्यादा समझ नहीं पाती हूं।'

ये भी पढ़ें

जब लंगूर ने कर दिया था अमिताभ पर हमला, जानिए उस रोचक किस्से के बारे में
Published on:
13 Jun 2018 06:08 pm
Also Read
View All