बॉलीवुड

फराह खान ने 8 साल छोटे पति शिरीष संग रिश्ते पर दिया बयान, बोलीं- शादी के बाद खत्म हो जाता है रोमांस

Farah Khan News: फराह खान ने एक इंटरव्यू में पति शिरीष कुंदर के साथ अपने 22 साल की शादी और सफर पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद रोमांस खत्म हो जाता है और शादी एक मजबूत रिश्ते मे बदल जाती है। फराह ने एक किस्सा भी सुनाया, कि जब से उनके पति ने नया हेयरकट लिया है तब से वह पति और बेटे में फर्क नहीं कर पातीं।
2 min read
Jun 27, 2026
Farah Khan big reveals on 22 years of marriage with Shirish Kunder said after marriage romance end
फराह खान ने अपने पति शिरीष कुंदर को लेकर की बात

Farah Khan on marriage with Shirish Kunder: बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) अपनी बेबाकी और हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और काम को लेकर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने 22 साल लंबे वैवाहिक जीवन और रिश्तों में आए बदलाव पर खुलकर बात की। उन्होंने शादी के कुछ सालों बाद कपल्स के बीच से प्यार और रोमांस क्यों गायब हो जाता है, इस पर दिल छू लेने वाला जवाब भी दिया।

फराह खान ने 22 साल की शादी पर की बात

फराह खान का मानना है कि वक्त के साथ भले ही रोमांस का शुरुआती रोमांच थोड़ा फीका पड़ जाए, लेकिन शादी एक बहुत ही गहरे और मजबूत रिश्ते में बदल जाती है। उन्होंने कहा, "जब आप किसी को डेट कर रहे होते हैं, तो आप उसे पाने की बहुत शिद्दत से चाहत रखते हैं। लेकिन जब वह इंसान आपको मिल जाता है, तो जीवन में उसका महत्व और भूमिका बदल जाती है। अब मैं शिरीष को सिर्फ एक पार्टनर के रूप में नहीं, बल्कि एक पिता के रूप में और एक ऐसे इंसान के रूप में भी महत्व देती हूं। जो मेरे पूरे परिवार की ढाल बनकर खड़ा रहता है। सच कहूं तो, मैं उनके बिना रहने की सोच भी नहीं सकती, शिरीष के बिना हमारा घर एक दिन भी नहीं चल सकता।"

फराह ने पति शिरीफ को बताया बेस्ट पिता

फराह ने शिरीष को अपने घर का असली स्तंभ बताया और अपने तीनों बच्चों के बेहतरीन पालन-पोषण का पूरा श्रेय भी अपने पति को दिया। उन्होंने गर्व से कहा, "वह एक अद्भुत और बेहतरीन पिता हैं। अक्सर लोग मुझसे बड़ी हैरानी से पूछते हैं कि मेरे तीनों बच्चों को इतनी कम उम्र में ही इतनी बड़ी और नामी यूनिवर्सिटीज में दाखिला कैसे मिल गया? तब मैं मुस्कुराकर उनसे कहती हूं कि इसके पीछे किसी बाहर वाले का नहीं, बल्कि उनके पिता का हाथ है। शिरीष ही बच्चों के असली काउंसलर थे, वह हर बच्चे को पूरा समय देते हैं।"

फराह ने आगे बताया कि शिरीष घर संभालने के साथ-साथ अपनी रुचियों को भी जिंदा रखते हैं। वह आज भी बेहतरीन स्क्रिप्ट लिखते हैं और आजकल टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी लेते हुए AI भी सीख रहे हैं। फराह ने हंसते हुए कहा, "वह थोड़े अकेले रहना पसंद करने वाले लोगों में से एक हैं और मैं यह बात शादी के पहले दिन से जानती हूं। यही एक बड़ी वजह है कि मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूं।"

पति के नए लुक पर फराह का मजेदार चुटकुला

बातों-बातों में फराह खान ने शिरीष के नए हेयरकट को लेकर एक बेहद मजेदार किस्सा भी शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ा। फराह ने मजाक में कहा, "मेरे बेटे और शिरीष की लंबाई अब बिल्कुल एक जैसी हो गई है। हाल ही में शिरीष ने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं। अब हालत यह है कि अगर रात के अंधेरे में कोई बेडरूम में आ जाए, तो मैं पहचान ही नहीं पाती कि यह शिरीष हैं या मेरा बेटा! बस जब वह आकर मुझे गले लगाता है, तब मुझे समझ आता है कि अरे, यह तो मेरा बेटा है।"

Updated on:
27 Jun 2026 08:03 am
Published on:
27 Jun 2026 07:52 am