बॉलीवुड

विवाद के बाद करियर ठप होने पर छलका रणवीर अल्लाहबादिया का दर्द, फराह खान से बोले- मैं भगवान से कहता था…

Farah Khan Vlog With Ranveer Allahbadia: फराह खान ने हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ व्लॉग शेयर किया। इस वीडियो में रणवीर अपने करियर को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
2 min read
Feb 23, 2026
Farah Khan Vlog With Ranveer Allahbadia
Ranveer Allahbadia (सोर्स- एक्स)

Farah Khan Vlog With Ranveer Allahbadia: कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान हाल ही में मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ व्लॉग में नजर आईं। पॉडकास्ट के दौरान रणवीर ने अपना आलीशान घर दिखाने के साथ-साथ कई पहलुओं को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं। साथ ही कुछ समय पहले हुए विवाद को लेकर भी उन्होंने बात की।

आलीशान घर देखकर दंग रह गईं फराह खान (Farah Khan Vlog With Ranveer Allahbadia)

फराह खान जब रणवीर के घर के अंदर कदम रखती हैं, तो सबसे पहले वो आलीशान घर को देखकर सरप्राइज हो गईं। फराह खान वहां की स्टाइलिंग से प्रभावित नजर आती हैं। मजाक में उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट करने से ही इतना शानदार घर बनता है और अगर हम भी पॉडकास्ट शुरू करें तो शायद हम भी ‘एंटीलिया’ जैसा घर खरीद लेंगे।

रणवीर ने विवाद को लेकर की बात

इसके अलावा व्लॉग में रणवीर बताते हैं कि कैसे एक विवाद की वजह से उनसे सारा काम छिन गया था। उस मुश्किल दौर में उन्हें अभिनेता जॉन अब्राहम, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल जैसे सितारों ने खुद से फोन करके कहा था कि सब ठीक हो जाएगा।

उस बुरे दौर को याद करते हुए रणवीर ने बताया कि उन्होंने बहुत कुछ सहा है। उन्होंने कहा, 'मैं बस भगवान के सामने बैठकर कहता था कि प्लीज मेरा काम लौटा दो।' उन्होंने कहा कि मैं शूट भी नहीं कर पा रहा था। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर दो तरह के इंसान है एक बहुत गंभीर और एक तीस मार खां टाइप का।

फराह खान के व्लॉग्स के बारे में (Farah Khan Vlog With Ranveer Allahbadia)

फराह खान ने 2024 में अपने कुकिंग व्लॉग्स शुरू किए थे, जो दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए क्योंकि उनमें दिलीप नाम के उनके कुक के साथ मजेदार बातचीत और हास्य भरे पल होते हैं। हर एपिसोड में वो सेलेब्स के घरों का दौरा करती हैं, नए डिश सीखती हैं और अपने दर्शकों को शानदार घरों की झलक दिखाती हैं। फराह ने पहले ये भी माना है कि उन्होंने यूट्यूब से अब तक जितना कमाया है, वो कभी फिल्में बनाकर नहीं कमाया था।

Updated on:
23 Feb 2026 06:51 pm
Published on:
23 Feb 2026 06:37 pm