बॉलीवुड

फरहान अख्तर दूसरी बार करने जा रहे हैं शादी, जानिए इस बार कौन बनेगीं उनकी दुल्हन

बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के बेटे और मल्टी टैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर अपनी जिंदगी में दूसरी बार एक नई शुरुआत करने वाले हैं।

2 min read
Feb 04, 2022
फरहान अख्तर दूसरी बार करने जा रहे हैं शादी, जानिए इस बार कौन बनेगीं उनकी दुल्हन

बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल और सिंगर शिबानी दांडेकर और एक्टर फरहान अख्तर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ये कपल एक दूसरे संग अपनी तस्वीरें पोस्ट कर प्यार का इजहार करता रहता है। बीते साल दोनों की शादी की खबरें भी वायरल हुई थी लेकिन इस कपल ने केवल उन खबरों के अफवाह बताया था। वहीं अब एक बार फिर से दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं क्योंकि इन्हें एक-दूसरे का साथ पसंद है। शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। लगभग 3 साल तक रिश्ते में रहने के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला लिया है। और अगर खबरों की माने तो दोनों इसी महीने यानी की 21 फरवरी को शादी कर सकते हैं। इस बात पर फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने शादी की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है।


इसी के साथ बताया जा रहा है कि इस शादी में कोई ग्रेंड सेलिब्रेशन नहीं होगा, बल्कि कुछ खास दोस्त और परिवार के लोगों के साथ ही शादी का जश्न मनाया जाएगा। बीते कई दिनों ने फरहान अख्तर और शिबानी की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई थीं मगर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत से रहना बचकर, वरना वो कर सकती हैं 500 करोड़ की मानहानि का केस


आपको बता दें, रहान अख्तर ने पहली शादी अधुना भबानी संग रचाई थी। अधुना भबानी और फरहान अख्तर ने साल 2000 में शादी की जिसके बाद दोनों के 2 बेटियां भी हुईं जिनका नाम शाक्य और अकीरा है। शादी के 16 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लेते हुए तलाक ले लिया था। जिसकी वजह से इन्हें अपनी जिंदगी में मूव ऑन करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: 'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' को जालिदार कपड़ों में देख भड़के लोग, कहा, 'इनको 'पार्वती' मां के रोल से हटाओ...'

Published on:
04 Feb 2022 04:10 pm
Also Read
View All