बॉलीवुड

Farida Jalal: चौंधिया गई फैंस की आंखें… जब O’ Romeo के टीजर में गाली देते नजर आईं मशहूर एक्ट्रेस, 59 साल तक निभाए संस्कारी किरदार

फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के टीजर में अपशब्द बोलते नजर आने पर फरीदा जलाल चर्चा में आ गई हैं। अपनी साफ-सुथरी छवि को लेकर चौंकाने वाले इस सीन पर अभिनेत्री ने सफाई देते हुए कहा है…
2 min read
Jan 14, 2026
Farida Jalal - O'Romeo poster
फरीदा जलाल फोटो - ‘ओ’ रोमियो’ पोस्टर ( फोटो सोर्स: IMDb)

Farida Jalal Clarifies: अभिनेत्री फरीदा जलाल ने बहुत छोटी उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं और पिछले कई सालों से वह पर्दे पर मां और दादी जैसे किरदारों के लिए पहचानी जाती रही हैं। फरीदा जलाल अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों और कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।
हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ का टीजर रिलीज हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया।

टीजर में अपशब्द ने खींचा ध्यान (Abuse In Teaser)

फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के टीजर में फरीदा जलाल का किरदार एक अपशब्द बोलते हुए नजर आता है। अब तक निभाए गए उनके किरदारों की वजह से उनकी छवि एक डिसेंट और संस्कारी अभिनेत्री की रही है। ऐसे में इस तरह की भाषा सुनकर दर्शक और फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

इंटरव्यू में फरीदा जलाल ने दी सफाई (Farida Jalal Clarifies In Interview)

अब फरीदा जलाल ने ‘जूम’ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह रोल क्यों स्वीकार किया और करैक्टर की इस लाइन को बोलने के लिए कैसे राजी हुईं।
फरीदा जलाल ने कहा कि वह आमतौर पर ऐसे डायलॉग्स से दूर रहती हैं, लेकिन जब आप किसी रोल के लिए हां कहते हैं, तो आपको उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना पड़ता है। फरीदा जलाल ने बताया कि वह काफी समय से ‘ओ’ रोमियो’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ काम करना चाहती थीं। जब इस फिल्म का प्रस्ताव आया, तो विशाल भारद्वाज ने उनसे पहले ही पूछ लिया था, “आप गाली देंगी न?” इस पर फरीदा जलाल ने साफ कर दिया कि वह न तो अश्लील भाषा का इस्तेमाल करेंगी और न ही परिवार से जुड़ी गालियां देंगी। हालांकि, छोटी और मामूली-सी भाषा होने पर उन्होंने सहमति जताई। विशाल भारद्वाज ने उनकी इस बात को समझा और स्वीकार किया।

एक बार बोले गए शब्द पर मचा हंगामा

फरीदा जलाल ने बताया कि उन्होंने फिल्म में वह शब्द सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया है, लेकिन उनकी लंबे समय से बनी छवि के चलते लोग चौंक गए। उन्होंने कहा, “लोगों ने मुझे बचपन से देखा है और मैं हमेशा ऐसे डायलॉग्स से दूर रही हूं, लेकिन यह ठीक है क्योंकि यह किरदार ऐसा ही है।"

Updated on:
14 Jan 2026 08:46 pm
Published on:
14 Jan 2026 08:46 pm