बॉलीवुड

कमर पर हाथ या दोस्ताना मजाक? गौरव गुप्ता- अनन्या पांडे के रैंप वॉक के वीडियो से मचा बवाल, लोग कर रहे कमेंट

मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता के 'लाइट सॉन्ग' कलेक्शन के लिए अनन्या पांडे शोस्टॉपर बनीं थी। शो के फिनाले का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव गुप्ता फोटो क्लिक कराते समय अनन्या की कमर पर एक इशारा करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर इंटरनेट पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है।
2 min read
Jul 19, 2026
Fashion designer Gaurav Gupta touches Ananya Panday waist video viral netizens shocked and angry
अनन्या पांडे और गौरव गुप्ता (Photo Source- Instagram Video)

Ananya Panday Gaurav Gupta Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो इंडिया कॉउचर वीक 2026 का है। जहां एक्ट्रेस ने मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया। जो वीडियो सामने आया है वह फैशन शो शो खत्म होने के बाद का कहा जा रहा है। इसमें अनन्या पांडे और गौरव गुप्ता साथ में दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को देखकर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अनन्या पांडे और गौरव गुप्ता का वीडियो हुआ वायरल

अनन्या पांडे का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह रैंप वॉक के बाद का है जिसमें गौरव गुप्ता और अनन्या मीडिया के सामने एक साथ पोज दे रहे थे, तभी कैमरे में एक छोटा-सा पल कैद हो गया। वायरल वीडियो में गौरव गुप्ता अनन्या की कमर पर हल्के से थपथपाते या चुटकी लेते नजर आते हैं। इसके बाद अनन्या मुस्कुराती हैं, हंसती हैं और एक तरफ हटकर डिजाइनर की तारीफ करती दिखाई देती हैं। अब इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसने नई बहस छेड़ दी।

अनन्या पांडे के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक दोस्ताना और मजाकिया पल था, जिसे बेवजह बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इस इशारे पर सवाल उठाए और इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कई फैंस ने यह भी कहा कि वीडियो में अनन्या और गौरव दोनों सहज और खुश नजर आ रहे हैं, इसलिए इस पर अलग-अलग मतलब निकालना सही नहीं होगा।

इस पूरे मामले पर अब तक न तो अनन्या पांडे और न ही गौरव गुप्ता की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी इस वायरल वीडियो को लेकर कुछ नहीं कहा है।

अनन्या पांडे का जल्द आने वाला है शो

वहीं, अनन्या के लुक की बात करें तो उनका ब्राइडल अवतार काफी चर्चा में रहा। उन्होंने सफेद रंग का बारीक कढ़ाई वाला लहंगा और स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज पहना था। खुले अंदाज में स्टाइल किए गए बालों के साथ उन्होंने ट्यूल वेल और डायमंड सेप्टम रिंग कैरी किए थे, जिसने उन्हें मॉडर्न टच दिया।

ऐसे में अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसके एक डांस सीक्वेंस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। अब अनन्या अपनी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
19 Jul 2026 01:32 pm
Published on:
19 Jul 2026 01:10 pm