बॉलीवुड

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33: हनुमान अंश ने 33वें दिन की बंपर कमाई, मिर्जापुर ने भी 5वें दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie: फिल्म हनुमान अंश रिलीज के 33वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और मिर्जापुर को जबरदस्त टक्कर दे रही है। दोनों फिल्मों का मंगलवार का कलेक्शन आ गया है। जो बेहद जबरदस्त है।
3 min read
Sep 09, 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33 mirzapur day 5 huge collection
हनुमान अंश और मिर्जापुर की हो रही बॉक्स ऑफिस पर टक्कर (Photo Source- Twitter/@sacnilkEntmt)

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक-भक्तिमय ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सिनेमाघरों में 33 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म की तूफानी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को 10 करोड़ बटोरने के बाद, मंगलवार यानी 33वें दिन भी फिल्म पर जमकर नोट बरसे और कलेक्शन में 10% का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, 'मिर्जापुर द मूवी', जिसकी धाक सिनेमाघरों में लगातार बनी हुई है, हार मानने को तैयार नहीं है। दोनों फिल्मों की कमाई के ताजा आंकड़े इस बॉक्स ऑफिस मुकाबले को और रोमांचक बना रहे हैं।

हनुमान अंश ने 33वें दिन किया धांसू कलेक्शन

Sacnilk की आंकड़ों के अनुसार, हनुमान अंश के लिए मंगलवार को देश भर में आयोजित 7,778 शोज में दर्शकों का भारी हुजूम देखा गया, जिससे कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.04% दर्ज की गई। सुबह के शोज में जहां 19.08% ऑक्यूपेंसी रही, वहीं दोपहर में यह 45.62% और शाम को 56.62% तक पहुंच गई। रात के शोज में थिएटर्स लगभग हाउसफुल रहे, जहां ऑक्यूपेंसी का आंकड़ा 70.85% दर्ज किया गया।

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, 'हनुमान अंश' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 169.20 करोड़ पहुंच चुका है, जो इस बजट की फिल्म के लिए एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड माना जा रहा है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर 1 महीने का सफर

पहला हफ्ता: फिल्म ने पहले शुक्रवार को महज 10 लाख की बहुत ही धीमी शुरुआत की थी। पहला हफ्ता खत्म होने पर कुल कलेक्शन सिर्फ 1.08 करोड़ ही हो पाया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40 लाख कमाए, लेकिन तीसरे हफ्ते में माउथ पब्लिसिटी और जनसैलाब के चलते कमाई में जबर्दस्त उछाल आया और कलेक्शन सीधे 10.40 करोड़ तक पहुंच गया।

चौथे हफ्ते में फिल्म ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 61.00 करोड़ छापे (जिसमें 24वें दिन 12.75 करोड़ और 28वें दिन 11 करोड़ शामिल थे)। पांचवें रविवार यानी 31वें दिन फिल्म ने अपना ऑल-टाइम हाई 22.75 करोड़ का सिंगल-डे कलेक्शन किया, जिसने ट्रेड एनालिसिस को भी चौंका दिया और 33वें दिन यानी मंगलवार 8 सितंबर को फिल्म ने 11 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 143.13 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंच गया है।

इस फिल्म की कहानी स्वतंत्रता-पूर्व भारत के लक्ष्मी नारायण नाम के बालक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के निधन के बाद ईश्वर की खोज में अपना घर छोड़ देता है। उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में भ्रमण और कठोर साधना के बाद उनका रूपांतरण कैसे नीम करोली बाबा के रूप में होता है, इसे फिल्म में बेहद मार्मिक और भक्तिमय तरीके से दिखाया गया है। यही कारण है कि दर्शक इस फिल्म को देखने थिएटर्स पहुंच रहे हैं।

मिर्जापुर का 5 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा हुआ कलेक्शन

वहीं, फिल्म मिर्जापुर की बात करें तो पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) स्टारर क्राइम थ्रिलर 'मिर्जापुर द मूवी' ने तो थिएटर्स में जबरदस्त कलेक्शन किया है। वेब सीरीज के बाद बड़े पर्दे पर उतरी इस फिल्म ने महज 4 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार 8 सितंबर को करीब 15.85 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को फिल्म ने 16.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह मंगलवार को मामूली गिरावट के बावजूद फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी। वहीं, मिर्जापुर ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को 32 करोड़ रुपये, रविवार को 36 करोड़ रुपये और सोमवार को 16.24 करोड़ रुपये बटोरे थे। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 125.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Updated on:
09 Sept 2026 10:42 am
Published on:
09 Sept 2026 10:02 am