बॉलीवुड

Hanuman Ansh Day 42: हनुमान अंश का 42वें दिन भी बरकरार है जलवा! मिर्जापुर का भी चला जादू, 14वें दिन तोड़े कई रिकॉर्ड

Box Office Report: फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी रिलीज के 42वें दिन भी कमाल कर दिया है। फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, मिर्जापुर ने भी 14वें दिन जबरदस्त कलेक्शन कर आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2026, 9:14 AM IST
Hanuman Ansh Day 42 storm collection mirzapur beat record haiwaan flop
हनुमान अंश और मिर्जापुर ने गुरुवार को किया जबरदस्त कलेक्शन (Photo Source- Twitter/@InsideBoxOffice)

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: शोभिनव सत्या और विहान शेडगे स्टारर आध्यात्मिक-ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। रिलीज के छठे सप्ताह में प्रवेश करने के बावजूद इस फिल्म की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है वहीं, गुरुवार को धुआंधार कमाई कर हैवान और मिर्जापुर को भी पीछे छोड़ दिया है। अब हैवान फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है। आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस का हाल...

हनुमान अंश ने 42वें दिन कितना किया कलेक्शन?

Sacnilk के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 'हनुमान अंश' ने 42वें दिन यानी 17 सितंबर गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया। जो देखा जाए तो कम है लेकिन 42वें दिन के हिसाब से इसे जबरदस्त कहा जा सकता है। वहीं, भारत में अब तक 243.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने कर लिया है। इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ओवरसीज (विदेश) बाजार में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 42वें दिन फिल्म ने विदेशों में 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपये हो गया है। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 309.15 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है।

धीमी शुरुआत से 300 करोड़ी बनने तक का सफर

फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस सफर किसी चमत्कार से कम नहीं रहा है। पहले हफ्ते में महज 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये की मामूली कमाई करने वाली इस फिल्म ने माउथ-पब्लिसिटी के दम पर तीसरे हफ्ते से रफ्तार पकड़ी। तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़, चौथे हफ्ते में 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया।

छठे हफ्ते में भी फिल्म अब तक 80.25 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। 42वें दिन देश भर के 9,160 शो में फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.53% दर्ज की गई, जिसमें शाम के शो में सबसे ज्यादा 22.08% दर्शक पहुंचे।

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है कहानी

विशाल चतुर्वेदी के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म 'दिव्य मार्ग: जिसने मेरी जिंदगी बदल दी' पुस्तक पर आधारित है और संत नीम करोली बाबा के जीवन संदेशों से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

मिर्जापुर ने भी 14वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

दूसरी ओर, 'मिर्जापुर द मूवी' ने अपने दूसरे गुरुवार 17 सितंबर को 6,926 शो से 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी दिनभर में 17.0% रही। 14वें दिन की कमाई पिछले दिन के बराबर ही रही। भारत में पहले सप्ताह का इसका कुल कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये रहा और अब इसी के साथ फिल्म की भारत में 14 दिनों की नेट कमाई 203.20 करोड़ रुपये हो गई है।

ऐसे में फिल्म ने आमिर खान की पहली 200 करोड़ नेट कमाने वाली फिल्म '3 इडियट्स' (202 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इसने अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' (201.14 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। अब इसके निशाने पर 'हैप्पी न्यू ईयर' (205 करोड़), 'गोलमाल अगेन' (205.72 करोड़), 'हाउसफुल 4' (206 करोड़) और 'प्रेम रतन धन पायो' (207.4 करोड़) है। वहीं, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसने 7वें दिन यानी 17 सितंबर को महज 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में इसका कुल कलेक्शन 9.85 करोड़ हुआ है। जो 1 हफ्ते में 10 करोड़ भी नहीं पहुंचा।

Updated on:
18 Sep 2026, 9:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- वो सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे

‘तुषार मुझसे बेहतर अभिनेता है’, पिता जीतेंद्र ने बेटे के लिए कही ये बात, बोले- मुझे सफलता किस्मत से मिली

दुनिया कहती थी ‘ही-मैन’, खुद में कमियां ढूंढते थे धर्मेंद्र, जब वो बोले थे- ‘ऐसा क्या है मुझमें?’

Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज