बॉलीवुड

क्यों ऑस्कर के लिए इस साल हनुमान अंश नहीं हो सकती नॉमिनेट? निर्माता नम्रता सिंह ने बताया कारण

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' की निर्माता नम्रता सिंह ने खुलासा किया है कि इस साल हनुमान अंश ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हो पाई। उन्होंने इसकी एक बड़ी वजह भी बताई है।
2 min read
Sep 12, 2026
Hanuman Ansh Not nominate oscar this year Namrata Singh reveals reason
हनुमान अंश की निर्माता नम्रतासिंह ने दिया बयान (Photo Source- Twitter/@Chiubaba_BO)

Producer Namrata Singh On Hanuman Ansh Oscar:नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक-ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। लेकिन इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे मेकर्स की कड़ी मेहनत, भागदौड़ और अनुभवहीनता के कई ऐसे पहलू हैं जो अब सामने आ रहे हैं। 36 दिनों में 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म को लेकर खबर है कि ये ऑस्कर के लिए इस साल नॉमिनेट नहीं हो सकती। इसकी बड़ी वजह का खुलासा खुद मेकर्स ने किया है।

हनुमान अंश इस साल नहीं हो सकती ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत करते हुए पहली बार प्रोड्यूसर बनीं नम्रता सिंह ने खुलासा किया कि बिजी रहने और छोटी टीम होने के कारण फिल्म ऑस्कर में इस बार नहीं जा पाई। 

नम्रता सिंह ने बताया, “हमें अपार शुभकामनाएं मिल रही हैं। लोग हमें बेहद प्यार दे रहे हैं। वहीं, हमारे बिजी रहने और छोटी टीम होने के कारण हम लोग ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री के लिए सबमिट नहीं कर पाए। उसकी आखिरी तारीख 7 सितंबर थी जो हमसे छूट गई है। हमें हजारों लोगों के फोन आए कि आपने फिल्म को सबमिट क्यों नहीं किया? लेकिन सच यह है कि हमें इसके बारे में पता ही नहीं था। कलाकार और निर्देशक लगातार दौरों पर हैं, ऑफिस में शायद ही कोई रहता है। जिस वजह से यह मौका हमारे हाथ से निकल गया।"

तेलुगु में भी आएगी हनुमान अंश

नम्रता सिंह ने आगे फिल्म की ओवरसीज (विदेशों में) रिलीज, तेलुगु डबिंग और आने वाले बड़े सरप्राइज प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की। नम्रता सिंह से जब पूछा गया कि क्या 'हनुमान अंश' को तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया जा रहा है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "नहीं, फिलहाल हमने इसे सिर्फ तेलुगु में डब किया है। हमें बिल्कुल समय ही नहीं मिल पा रहा है। 11 सितंबर को विदेशों में फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने के लिए पूरी टीम ने दिन-रात एक कर दिया था।”

नम्रता सिंह ने आगे बताया, “हम सब बाबा नीम करोली जी के सच्चे श्रद्धालु हैं। हमारे लिए 11 सितंबर को ही ओवरसीज में फिल्म रिलीज करना बेहद जरूरी था, क्योंकि 1973 में इसी दिन महाराज जी ने अपनी महासमाधि ली (शरीर त्यागा) थी। इस पावन दिन पर रिलीज करने के लिए हमने अपनी पूरी जान लगा दी और शुक्र है कि हम सफल रहे।"

'FAU-G' वाले बना रहे हैं 'हनुमान अंश' का गेम, कॉमिक बुक भी जल्द

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की अभूतपूर्व सफलता के बाद मेकर्स अब इसके फ्रैंचाइजी और डिजिटल विस्तार पर काम कर रहे हैं। नम्रता ने बताया कि वह विशेष क्षमताओं (differently-abled) वाले दर्शकों के लिए भी फिल्म को आसान बना रहे हैं। साथ ही, उन्होंने एक बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए कहा कि प्रसिद्ध गेम 'FAU-G' बनाने वाली कंपनी 'हनुमान अंश' पर आधारित एक ऑफिशियल वीडियो गेम विकसित कर रही है। इसके अलावा, देश के सबसे बड़े कॉमिक बुक पब्लिशर्स के साथ मिलकर 'हनुमान अंश' की एक कॉमिक बुक सीरीज भी तैयार की जा रही है।

Updated on:
12 Sept 2026 02:41 pm
Published on:
12 Sept 2026 02:34 pm
Also Read
View All
दिशा सालियान की मौत केस में पिता ने की CBI से अपील, बोले- आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को करें गिरफ्तार

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है

Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा