बॉलीवुड

‘हनुमान अंश’ के तेलुगु रिलीज पर मंडराया संकट! त्रिविक्रम श्रीनिवास ने खींचे हाथ, जानें पूरा मामला

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' 18 सितंबर को तेलुगु में रिलीज होने वाली थी, अब उसे लेकर खबर आ रही है कि फिल्म के तेलुगु प्रेजेंटर त्रिविक्रम श्रीनिवास ने आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लिया है, जिससे टीजर लॉन्च व प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हो गए।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2026, 1:16 PM IST
Hanuman Ansh Telugu Release might be postponed
हनुमान अंश की तेलुगु रिलीज पर मंडराया संकंट (Photo Source- Twitter/@123telugu)

Hanuman Ansh Telugu Release To Be Deferred?: बॉलीवुड की भक्तिमय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों देश-दुनिया में अपनी ऐतिहासिक सफलता के झंडे गाड़ रही है। महज 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये के भव्य आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, हिंदी सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म का तेलुगु वर्जन अनाउंस किया गया था। कहा जा रहा था कि ये 18 सितंबर को तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी, लेकिन अब तेलुगु रिलीज गंभीर संकट में फंसती हुई नजर आ रही है। 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई इस फिल्म को एक के बाद एक कई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हनुमान अंश क्या नहीं होगी तेलुगु में रिलीज?

हैदराबाद में 15 सितंबर को होने वाला तेलुगु टीजर लॉन्च इवेंट स्थगित कर दिया गया है, जिससे फिल्म की रिलीज पर संदेह पैदा हो गया है। ऐसी अफवाह है कि त्रिविक्रम ने किसी कारणवश फिल्म से किनारा कर लिया है, जिसके चलते फिल्म की रिलीज टाली जा रही है। हालांकि, त्रिविक्रम और फिल्म यूनिट ने इस बारे में (हनुमान अंश की तेलुगु रिलीज) कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। निर्माताओं की ओर से भी रिलीज डेट में बदलाव को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

टीजर व प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द: 14 और 15 सितंबर को आयोजित होने वाला टीजर लॉन्च और प्रेस वार्ता अंतिम समय में बिना किसी आधिकारिक कारण के रद्द कर दिए गए हैं।

ट्रेलर का न आना: रिलीज से महज दो दिन पहले तक फिल्म का कोई तेलुगु ट्रेलर जारी नहीं किया गया है, जो किसी भी डब फिल्म के प्रचार का सबसे अहम जरिया होता है।

सेंसर बोर्ड की दिक्कत और समय की कमी

प्रेजेंटर के हटने के बाद निर्माताओं के सामने नया डिस्ट्रीब्यूटर ढूंढने की चुनौती तो है ही, साथ ही फिल्म को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सेंसर सर्टिफिकेट भी नहीं मिला है। नियमों के मुताबिक बिना सेंसर सर्टिफिकेट के कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं उतर सकती। 18 सितंबर की तारीख सिर पर है, ऐसे में इतनी जल्दी प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी होना लगभग असंभव लग रहा है।

हालांकि त्रिविक्रम अब तेलुगु फिल्म से जुड़े नहीं हैं, फिर भी कुछ सूत्रों के अनुसार फिल्म 18 सितंबर को तय समय पर रिलीज हो सकती है। लेकिन इसे फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के माध्यम से रिलीज नहीं किया जाएगा। वहीं, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इस बदलाव के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और न ही यह घोषणा की है कि तेलुगु रिलीज का काम अब कौन संभालेगा।

क्या तेलुगु दर्शक बना पाएंगे कनेक्शन?

प्रचार की कमी के अलावा, ट्रेड एक्सपर्ट्स एक और चुनौती की तरफ इशारा कर रहे हैं। फिल्म उत्तर भारत के प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन और महिमा पर आधारित है। हालांकि दक्षिण भारत में आध्यात्मिक फिल्मों का हमेशा स्वागत होता है, लेकिन तेलुगु भाषी राज्यों में नीम करोली बाबा को लेकर उतनी व्यापक जागरूकता नहीं है जितनी उत्तर भारत में है। इसके अलावा, फिल्म का हिंदी संस्करण पहले से ही तेलुगु राज्यों में चल रहा है, जिससे कई उत्सुक दर्शक पहले ही इसे देख चुके हैं।

Updated on:
16 Sep 2026, 1:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- वो सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे

‘तुषार मुझसे बेहतर अभिनेता है’, पिता जीतेंद्र ने बेटे के लिए कही ये बात, बोले- मुझे सफलता किस्मत से मिली

दुनिया कहती थी ‘ही-मैन’, खुद में कमियां ढूंढते थे धर्मेंद्र, जब वो बोले थे- ‘ऐसा क्या है मुझमें?’

Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज