
Hema Malini Wanted To Work With S S Rajamouli: डायरेक्टर एसएस राजामौली की एक्शन एडवेंचर फिल्म 'आरआरआर' ने हाल ही में संपन्न हुए 95वें ऑस्कर में 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी का पुरस्कार जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के ऑस्कर जीतने के बाद एसएस राजामौली का नाम अब पूरी दुनिया जानती है। पूरी दुनिया में उनकी सराहना हो रही है। इस बीच अब खबर आई है कि बॉलीवुड की एक सीनियर एक्ट्रेस ने राजामौली के साथ काम करने की इच्छा जताई है। जी हां, वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी हैं।
बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर हेमा मालिनी ने कही ये बात
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर कमेंट किया है। जब उनसे पूछा गया कि वो बड़े पर्दे पर फिर वापस कब आएंगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं कोई फिल्म या वेबसीरीज तभी करूंगी जब मुझे सही भूमिका मिलेगी। मैं एक एक्ट्रेस हूं। मुझे अभिनय करना तभी अच्छा लगेगा, अगर कोई अच्छी भूमिका हो।"
यह भी पढ़ें: ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण बनेंगे इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा! एक्टर ने दिया बड़ा हिंट
एस एस रामजामौली के साथ काम कना चाहती हैं हेमा मालिनी
जब हेमा से पूछा गया कि क्या वो एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहेंगी?" इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "अगर निर्देशक एसएस राजामौलीजी मुझे एक अच्छी भूमिका प्रदान करते हैं, तो मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।" हेमा मालिनी का कहना है कि फिल्म की उपलब्धि से वो गर्व महसूस कर रही हैं।
एसएस राजामौली ने टीवी इंडस्ट्री से किया था अपना करियर शुरू
बता दें, एसएस राजामौली 'बाहुबली' फिल्म से सुर्खियों में आए थे। इससे पहले वह 'मगधीरा', 'मक्खी' फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। राजामौली एक देशी तेलुगु भाषी हैं और उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। आज उन्हें विश्व प्रसिद्ध निर्देशक के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं राम चरण! एक्टर ने क्रिकेटर को लेकर कही ये बात