26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं राम चरण! एक्टर ने क्रिकेटर को लेकर कही ये बात

विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं राम चरण! एक्टर ने क्रिकेटर को लेकर कही ये बात

Ram Charan want to play Virat Kohli's role: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को जब से ऑस्कर मिला है, इसके बाद से लगातार कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। इस फिल्म के सितारे राम चरण और जूनियर एनटीआर ऑस्कर लेकर भारत वापस आ चुके हैं। इन सबके बीच साउथ एक्टर राम चरण के कुछ बयान काफी चर्चा में आ गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 18 Mar 2023, 12:18 PM IST

RRR actor Ram Charan expressed his desire to play Virat Kohli in the cricketer's biopic

RRR actor Ram Charan expressed his desire to play Virat Kohli in the cricketer's biopic

Ram Charan want to play Virat Kohli's role: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े पुरस्कारों में गिने जाने वाले 95वें अकादमी पुरस्कारों की घोषणा 13 मार्च को की गई। इस साल का ऑस्कर भारत के लिए खास रहा। शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म' कैटेगरी में पुरस्कार जीता। इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने भी ऑस्कर जीता। 'नाटू नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में पुरस्कार जीता। यह पहली बार है कि किसी सॉन्ग ने भारत के लिए ऑस्कर जीता है। नाटू नाटू' को ऑस्कर मिलने के बाद दुनिया के कोने-कोने से तारीफ मिल रही है। साउथ एक्टर राम चरण भी चर्चा में हैं।


स्पोर्टस से जुड़ी फिल्म करना चाहते हैं राम चरण


बीते कुछ वक्त में राम चरण के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। साथ ही उनके फैन्स उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए भी एक्साइटेड हैं। इन सब के बीच राम चरण से एक इवेंट में पूछा गया कि वह भविष्य में क्या भूमिका निभाना चाहेंगे। कुछ देर सोचने के बाद, राम चरण ने बाताया कि वो स्पोर्ट्स से जुड़ा करना चाहते हैं।


विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहते हैं राम चरण


राम चरण ने कहा, "मैं खेल से संबंधित कोई भी भूमिका निभाना पसंद करूँगा। मैं एक स्पोर्ट्स फिल्म करना पसंद करूंगा।" राम चरण के जवाब पर एक शख्स ने विराट कोहली की बायोपिक का विकल्प सुझाया। इसके बारे में बात करते हुए, राम चरण ने कहा, "विराट काफी इंस्पायर हैं। अगर मुझे मौका मिला तो मैं निश्चित रूप से इस भूमिका को निभाना पसंद करूंगा, क्योंकि मैं भी काफी हद तक विराट जैसा दिखता हूं।"

यह भी पढ़ें: ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण बनेंगे इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा! एक्टर ने दिया बड़ा हिंट


विराट कोहली ने किया था नाटू नाटू सॉन्ग पर डांस


राम चरण का यह बयान काफी चर्चा में आ गया है। आपको याद दिला दें, हाल ही में विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में विराट राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू नाटू' का हुक स्टेप करते नजर आए थे। यह वीडियो क्लिप इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के पहले ओडीआई का था, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था।


इस फिल्म में नजर आएंगे राम चरण


विराट कोहली का नाटू नाटू डांस वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया था और कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटाया था। वहीं अब राम चरण के इस बयान के बाद दर्शक उन्हें विराट कोहली के रोल में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बता दें, राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'आरसी 15' पर काम कर रहे हैं। इसका नाम अभी तय नहीं किया गया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर जीतने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से मिले राम चरण, पिता चिरंजीवी भी हुए शामिल