
Hema Malini Dharmendra love story: टीवी के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' (Indian Idol Season 16) का आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास और भावनाओं से भरा होने वाला है। हाल ही में इस मंच पर जब सदाबहार अभिनेत्री और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (Hema Malini) नजर आने वाली हैं, शो आने से पहले ही इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक ऐसा भावुक पल भी दिखा जब हेमा मालिनी अपने पति और बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
मंच पर जब शो के कंटेस्टेंट्स ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्मों के सदाबहार गाने गाए, तो हेमा जी पूरी तरह से पुरानी यादों में खो गईं। खासकर जब शो में उनका और अमिताभ बच्चन की फिल्म बागबान का आइकॉनिक गाना "मैं यहां तू वहां" गूंजा, तो हेमा मालिनी बेहद इमोशनल हो गईं।
धर्मेंद्र के साथ अपने सुनहरे दिनों और उनके खूबसूरत रिश्ते को याद करते हुए हेमा मालिनी ने मंच पर दिल छू लेने वाली बातें कहीं। उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा, "धरम जी मेरे लिए सब कुछ थे। हमने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उस दौरान हमारा रिश्ता इतना गहरा हो गया कि हमें खुद पता नहीं चला कि काम करते-करते वह कब मेरे जीवनसाथी बन गए। वह एक बेहद अच्छे और साफ दिल के इंसान हैं।" हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहद केयरिंग पार्टनर भी हैं, जिन्होंने हर सुख-दुख में उनका साथ निभाया है।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे रोमांटिक और कामयाब जोड़ियों में से एक माना जाता है। इन दोनों ने 'शोले', 'सीता और गीता', 'द बर्निंग ट्रेन', 'जुगनू' और 'राजा जानी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ स्क्रीन शेयर की है। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री जितनी लाजवाब थी, असल जिंदगी में भी उनका प्यार उतना ही गहरा रहा है।
बता दें, धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में पिछले साल 2025 में हुआ था। इसके बाद से अक्सर हेमा मालिनी धर्मेंद्र को याद कर भावुक होती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना घर भी दिखाया था, जो धर्मेंद्र की तस्वीरों से भरा हुआ था। जिससे साफ पता चलता है कि हेमा मालिनी उनसे कितना प्यार करती हैं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी वह पहले से शादीशुदा थे और उनके 4 बच्चे थे। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों परिवारों को बेहद अलग और अच्छे से रखा।