बॉलीवुड

लो अब देख लो… हेमा मालिनी ने कैमरे पर आकर दिया ये रिएक्शन, कुछ समय पहले हुई थीं हंसने को लेकर ट्रोल

Hema Malini Trolling: हेमा मालिनी का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने उन सभी लोगों को जवाब दिया है जिन्होंने उन्हें मुस्कुराने को लेकर ट्रोल किया था। हेमा मालिनी ने कहा कि देखो अब देखो मैं मुस्कुरा रही हूं।
2 min read
Jan 16, 2026
Hema Malini Trolled his smile in sport competition now said lo dekh lo ab smile kar rahi hu
हेमा मालिनी ने दिया ट्रोलिंग पर जवाब

Hema Malini Trolling: पति धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का बात करने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। उनके चेहरे पर एक अजीब सा दर्द नजर आता है। उन्होंने कई बार धर्मेंद्र को लेकर अपनी जिंदगी के अकेलेपन पर भी बात की है। जहां हर कोई हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के जाने के बाद बेहद प्यार दे रहा था, वहीं एक उनका वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई उन्हें सुनाने लगा और सवाल-जवाब करने लगा।

दरअसल, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मेडल देते समय हेमा मालिनी के चेहरे पर कोई हाव-भाव न होने की वजह से लोगों ने खूब ट्रोल किया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसी को लेकर अब हेमा मालिनी ने जवाब दिया है। हेमा मालिनी ने मुंबई में हुए बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) चुनाव के दौरान वोट डालने के बाद लोगों के मुंह बंद करवा दिए हैं।

हेमा मालिनी का पोलिंग बूथ से आया रिएक्शन (Hema Malini Trolling)

गुरुवार को हेमा मालिनी मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट कास्ट करने पहुंचीं थी। वोट डालने के बाद जब वह बाहर आईं और पैपराजी ने उन्हें घेरा, तो हेमा के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी। उन्होंने कैमरों की तरफ देखते हुए मजाकिया लहजे में कहा, "लो देख लो, मैं मुस्कुरा रही हूं, ठीक है? अब शिकायत मत करना कि मैं मुस्कुराती नहीं हूं।" हेमा का यह बयान सीधे तौर पर उन लोगों के लिए था जो पिछले कुछ दिनों से उन्हें 'एक्सप्रेशनलेस' (बिना भाव वाली) कह रहे थे।

क्या था पूरा विवाद? (Hema Malini Trolled his smile)

विवाद की शुरुआत 12 जनवरी को हुई थी, जब हेमा मालिनी एक स्पोर्ट्स कंपटीशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। वहां का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह छात्रों को मेडल पहना रही थीं। वीडियो में हेमा काफी गंभीर नजर आ रही थीं, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी कि "कम से कम बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए मुस्कुरा तो देतीं" या "मेडल दे रही हैं या सजा?" इसी बात को लेकर खूब हंगामा हुआ था। अब उसी का जवाब खुद हेमा मालिनी ने मुस्कुराते हुए दिया है।

Updated on:
16 Jan 2026 10:42 am
Published on:
16 Jan 2026 10:42 am