
Himesh Reshammiya Big Reveal On Salman Khan: बॉलीवुड के फेमस संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) आज इंडियन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं, जिनके गानों पर पूरा देश थिरकता है। लेकिन सफलता के इस शिखर तक पहुंचने के पीछे की कहानी बेहद खास और शानदार है। हाल ही में हिमेश रेशमिया ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हिमेश ने बताया कि कैसे सलमान खान ने सालों पहले उनसे किया अपना एक वादा निभाया था।
हिमेश रेशमिया ने 'गेम चेंजर ऑफ इंडिया' से खात बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने शुरुआती दिनों का जिक्र किया और बताया कि फिल्मों में आने से पहले वह टेलीविजन धारावाहिकों के निर्माण और संगीत में काफी सफल हो रहे थे। लेकिन, उनका असली सपना और पैशन फिल्मों में संगीत देना ही था। जो उन्हें सलमान खान की वजह से मिला।
सलमान खान के साथ अपनी पहली ब्रेक और उनके वादे को याद करते हुए हिमेश रेशमिया ने कहा, "मुझे आज भी बहुत अच्छे से याद है कि सलमान भाई ने ही मुझे पहला ब्रेक दिया था वो भी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से। लेकिन जब शुरुआत में वो फिल्म सलमान भाई के साथ नहीं हो पा रही थी, तब भी उन्होंने मुझसे वादा किया था कि 'मैं तुझे ब्रेक जरूर दूंगा'। फिर सलमान भाई आए और उन्होंने मुझसे कहा कि ये फिल्म प्यार किया तो डरना क्या' तू ही क। इसीलिए मैं हमेशा उनका दिल से आभारी रहता हूं।"
हिमेश ने आगे कहा कि अगर सलमान खान उनकी जिंदगी में न आते, तो वह शायद टीवी सीरियल्स में ही आगे बढ़ते रहते। लेकिन उनका जो असली विजन और पैशन म्यूजिक के साथ जुड़ा था, उसे सलमान खान ने ही ट्रिगर किया और उसके बाद जो हुआ, वह ब्लॉकबस्टर इतिहास बन गया।
साल 1998 में आई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का संगीत चार्टबस्टर साबित हुआ था और इसी फिल्म से हिमेश रेशमिया को बॉलीवुड में एक संगीतकार के रूप में पहचान मिली। इसके बाद सलमान और हिमेश की जोड़ी ने 'तेरे नाम', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'बॉडीगार्ड' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी अनगिनत फिल्मों में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए।
हिमेश रेशमिया ने कहा कि सलमान खान न केवल एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि वे नए हुनर को पहचानने और उसे मौका देने में हमेशा आगे रहते हैं। हिमेश के इस बेबाक और दिल छू लेने वाले खुलासे ने एक बार फिर दोनों के बीच के अटूट रिश्ते को उजागर कर दिया है।