बॉलीवुड

एंटी-ड्रग कैंपेन ही नहीं, हनी सिंह इन गानों की वजह से भी कर चुके हैं विवादों का सामना

FIR against Yo Yo Honey Singh quashed: हाल ही में एंटी-ड्रग कैंपेन के बीच बॉलीवुड और पॉप सिंगर यूसुफ फीचर हनी सिंह के कुछ पुराने गानों को लेकर विवाद छिड़ गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में सिंगर की मुश्किलें बढ़ा दी थीं, क्योंकि कोर्ट ने इन गानों को युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना था।

2 min read
May 28, 2026
हनी सिंह (फोटो सोर्स: IMDb)

FIR against Yo Yo Honey Singh quashed: पंजाब में नशे की समस्या एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार मुद्दा सिर्फ ड्रग्स का नहीं, बल्कि ये भी है कि इस लड़ाई का चेहरा कौन बने। रैपर यो यो हनी सिंह की BJP के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ के साथ मुलाकात के बाद कहा कि वे पंजाब में हेरोइन (चिट्टा) के बढ़ते कहर को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि अनगिनत परिवार तबाह हो रहे हैं और पूरी युवा पीढ़ी खतरे में है। इन सबके बीच हनी सिंह सुर्खियों में आ गए हैं और उनके पुराने गानों से जुड़े विवाद भी सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें

‘अल्लाह को मांस या खून नहीं चाहिए’, बकरीद पर सारा खान की अपील ने छेड़ी नई बहस, VIDEO

महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील बोल बताया था

इससे पहले रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके विवादित गाने पर सख्त टिप्पणी करते हुए उसे महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील बताया था। बता दें, कोर्ट के इस रुख के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी बहस छिड़ गई थी। मीडिया के मुताबिक, सिंगर के गाने में महिलाओं के लिए इस्तेमाल की गई भाषा पर कई लोगों और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। साथ ही, शिकायत में कहा गया था कि ऐसे गाने युवाओं पर गलत असर डालते हैं और महिलाओं के प्रति गलत सोच को बढ़ावा देते हैं। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा था।

इतना ही नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि मनोरंजन के नाम पर ऐसी भाषा को सामान्य नहीं बनाया जा सकता। कोर्ट ने ये भी माना कि गानों और डिजिटल कंटेंट का समाज पर गहरा असर पड़ता है, खासकर युवाओं पर। इसी वजह से विवादित कंटेंट को हटाने या उस पर कार्रवाई की मांग की गई।

इससे पहले भी कई विवादित गानों से जुड़ नाम चुका है

दरअसल, हनी सिंह का नाम इससे पहले भी कई विवादित गानों से जुड़ चुका है। उनके गाने 'Makhna' पर 2019 में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा था। तो वहीं 'Main Hoon Balatkari' को लेकर भी काफी विवाद हुआ था, हालांकि बाद में हनी सिंह ने कहा था कि वो गाना उनका नहीं था। इसके अलावा 'Party All Night' और 'Millionaire' जैसे गाने भी बोलों और कंटेंट को लेकर चर्चा में रहे।

इस पर सिंगर हनी सिंह के फैंस का कहना था कि उनके गानों को सिर्फ मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए। तो वहीं दूसरी तरफ कई फैंस मानते हैं कि पॉपुलर स्टार्स की जिम्मेदारी होती है कि वे अपने गानों में यूज होने वाले शब्दों और संदेशों का ध्यान रखें। फिलहाल, भारतीय जनता पार्टी ने फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह को नशा विरोधी अभियान से जोड़कर युवाओं तक पहुंचने की कोशिश की है।

Updated on:
28 May 2026 06:03 pm
Published on:
28 May 2026 05:43 pm
Also Read
View All
FWICE विवाद के बीच ‘रणवीर चुप हैं, फैंस लड़ाई लड़ रहे हैं’, डॉन 3 कंट्रोवर्सी पर शोभा डे का बयान वायरल

बॉडी शेमिंग पर हुमा कुरैशी ने किया खुलासा, बोलीं- ‘हिल गया था मेरा कॉन्फिडेंस, मैं लोगों से कटने लगी थी’

पंजाब में नशे के खिलाफ हनी सिंह की एंट्री पर मचा घमासान, आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक, पार्टियां हुईं हमलावर

बेटी को गोद लेते ही सुष्मिता सेन का मैनेजर हुआ नौ दो ग्यारह, अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- छोटे रोल भी नहीं मिलेंगे

‘मेरी मां को पिता ने छोड़ दिया’, सौतेली मां सोनी राजदान पर पूजा भट्ट का बयान, बोलीं- वो खुद को दोषी मानती थीं