
Housefull 5 Collection Day 4: फिल्म हाउसफुल 5 के शोज इन दिनों थिएटर में फुल जा रहे हैं। फिल्म लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। हाउसफुल 5 ने 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अपनी ओपनिंग से ही फिल्म लगातार दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। फिल्म ने वीकेंड पर भी धमाल मचा दिया था और अब वीकडेज यानी मंडे को जबरदस्त कमाई कर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
फिल्म हाउसफुल 5 में एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है। फिल्म में इस बार मेकर्स ने ट्विस्ट डाला है। हाउसफुल 5 में 2 क्लाइमैक्स रखे हैं। हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B। इसमें पूरी फिल्म सेम है लेकिन आखिर की कहानी अलग है यानी एक थिएटर में जो आखिरी के 10 मिनट होंगे उसमें कातिल अलग होगा, वहीं दूसरे थिएटर में जो फिल्म चल रही होगी उसमें कातिल कोई और होगा।
फिल्म के 2 क्लाइमैक्स वाली चीज कई दर्शकों को पसंद आ रही हैं तो वहीं कई इसे खराब बता रहे हैं। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म हाउसफुल 5 ने मंडे यानी 9 जून को 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, पिछले शनिवार और रविवार की तुलना में यह कम है लेकिन चौथे दिन इस कलेक्शन को जोड़कर फिल्म की कुल कमाई 100.5 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
|---|---|
| Day 1 | 24 करोड़ रुपये |
| Day 2 | 31 करोड़ रुपये |
| Day 3 | 32 करोड़ रुपये |
| Day 4 | 13 करोड़ रुपये |
| Total | 100.5 करोड़ रुपये |
बता दें, ‘हाउसफुल 5’ और अक्षय कुमार ने रिकॉर्ड स्थापित कर दिया हैं। यह अक्षय के करियर की दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसने 4 दिनों में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया है। इससे पहले, साल 2019 में आई मिशन मंगल ने 4 दिनों में 115 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसका ओपनिंग वीकेंड ‘हाउसफुल 5’ से भी ज्यादा का था।