बॉलीवुड

एक लड़की का हाथ थामें स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, फैंस ने पूछा- गर्लफ्रेंड है?

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ऋतिक रोशन को एक लड़की का हाथ थामें अपनी लग्जरी कार में बैठते देखा गया है।

2 min read
Jan 29, 2022
एक लड़की का हाथ थामें स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, फैंस ने पूछा- गर्लफ्रेंड है?

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन लंबे समय से पर्दे से दूर हैं, मगर वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए हमेशा जुड़े रहते हैं। और कई बार उन्हें पैपराजी स्पॉट भी करते रहते हैं, जिनको देख कर उनके फैंस खुश होने के साथ ही हैरान भी हो जाते हैं। क्योंकि कभी-कभी वो अपने फैंस की एक्सपेक्टेशन से कुछ अलग करते दिखाई देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लड़की के साथ दिखाई दिए।

ऋतिक रोशन को मुंबई में एक जगह पर स्पॉट किया गया जिसे देखकर उनके फैंस खुश तो हुए मगर उससे ज्यादा हैरान भी दिखे। क्योंकि वो एक लड़की का हाथ थामें दिखाई दिए। सिर्फ इतना ही नहीं उस लड़की को अपने साथ अपनी लग्जीरियस कार में बैठाकर चले गेए। अब इस वीडियो पर उनके फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो लड़की है कौन?

वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्हें एक रेस्त्रां से बाहर निकलते देखा गया, और ऋतिक लड़की का हाथ थामें अपनी कार की ओर बढ़ते चले गए और फिर कार में बैठकर चले गए। अब ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठना तो लाजमी है। फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये लड़की है कौन, क्या ये रितिक की गर्लफ्रेंड है?


बात करें वर्कफ्रंट की तो ऋतिक जल्द हीं फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साउथ कि फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:अपनी नानी के साथ हार्दिक पांड्या ने किया 'पुष्पा' गाने पर डांस, अल्लु अर्जुन ने किया कमेंट
यह भी पढ़ें: नई नवेली दुल्हन मौनी रॉय ने की पूल पार्टी, मांग में सिंदूर और गॉगल लगाए आई नजर

Published on:
29 Jan 2022 10:26 am
Also Read
View All