बॉलीवुड

हॉलीवुड डायरेक्ट की तलाश में कर रहे ऋतिक रोशन, रामायण से बाहर होने के बाद कृष 4 पर कर रहे फोकस

Hrithik Roshan working on Krrish 4: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैंस हमेशा ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार करते हैं। ऋतिक फिलहाल अपनी सुपरहीरो फिल्म कृष 4 पर फोकस कर रहे हैं। वह फिल्म का निर्देशन करने के लिए हॉलीवुड डायरेक्ट की तलाश कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2023, 4:40 PM IST
Hrithik Roshan to work on Krrish 4 after exit from Nitesh Tiwari's Ramayan, looks out for Hollywood director
Hrithik Roshan to work on Krrish 4 after exit from Nitesh Tiwari's Ramayan, looks out for Hollywood director

Hrithik Roshan working on Krrish 4: ऋतिक रोशन नितेश तिवारी की 'रामायण' से बाहर हो गए हैं। पहले की खबरों में दावा किया गया था कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक 'रावण' की भूमिका में होंगे और रणबीर कपूर 'राम' की भूमिका निभाएंगे। लेकिन अब ऋतिक रोशन ने इस फ़िल्म से बाहर होने का फैसला किया है। रामायण से ऋतिक के बाहर होने का कारण यह बताया जा रहा है कि वह 'विक्रम वेधा' में 'वेधा' का निगेटिव किरदार निभाने के बाद फिर से रामायण में 'रावण' जैसी निगेटिव भूमिका नहीं निभाना चाहते इसलिए उन्होंने इस फिल्म को छोड़ने का फ़ैसला किया है। बताया जा रहा है कि अब ऋतिक की जगह फिल्म 'रामायण' में 'रावण' का किरदार कन्नड़ सुपरस्टार यश निभाएंगे। वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन एक बार फिर से सुपरहीरो बनने की तैयारी कर रहे हैं।


ऋतिक ने 'कृष 4' की तरफ किया फोकस


'रामायण' से निकलने के बाद ऋतिक ने आगे बढ़ने का फैसला लिया है और अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' की तरफ अपना सारा फोकस रख लिया है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। अब इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है। पिछले महीने, ऋतिक ने अपने पिता राकेश रोशन के साथ 'कृष 4' की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है और वह इसे जल्द से जल्द शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें: 'पठान' में सलमान खान और शाहरुख खान के सीन को लेकर राकेश रोशन ने दिया बयान, कहा - 'सोचने का वक्त...'


रिस्क नहीं लेना चाहते ऋतिक, छोटी-छोटी बातों का रख रहे पूरा ध्यान


ऋतिक ने पेपर पर सारे प्लान तैयार कर लिए हैं और बस अब वो फिल्म को फ्लोर पर उतारने के लिए बेकरार हैं और सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। वह इस फिल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं इसलिए हर एक छोटी से छोटी बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वो इसके लिए हॉलीवुड डायरेक्टर की भी तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में कुछ डायरेक्टर्स से मीटिंग करने के लिए वह लॉस एंजिल्स भी जा सकते हैं।


जल्द शुरू होगा 'कृष 4' पर काम


'कृष' भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते किरदारों में से एक हैं और लंबे समय से उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी। ऋतिक के पास जब पहले से प्रोजेक्ट्स थे उस दौरान उनके लिए 'कृष' 4 प्रॉयोरिटी नहीं थी। लेकिन अब जब वे 'रामायण' का हिस्सा नहीं हैं तो वे कृष मूवी पर जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहते हैं। वहीं, इसे लेकर सामने आए अपडेट को देखकर ऐसा लगता है कि फ़ाइनली 'कृष 4' शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़ें: एक ही फिल्म में प्रभास और ऋतिक रोशन को साथ लाने की तैयारी में 'पठान' के डायरेक्टर!

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन