बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को लेकर टॉलीवुड से एक बड़ी खबर आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रभास और ऋतिक रोशन अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आने वाले हैं। हैदराबाद की लोकप्रिय प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को एक फिल्म के लिए साइन किया है। कहा जा रहा है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म सुपरस्टार प्रभास के साथ होगी, जिसमें ऋतिक रोशन एक दमदार कैमियो करते दिखेंगे। हालांकि, अभी तक इन रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।