बॉलीवुड

बॉडी शेमिंग पर हुमा कुरैशी ने किया खुलासा, बोलीं- ‘हिल गया था मेरा कॉन्फिडेंस, मैं लोगों से कटने लगी थी’

Huma Qureshi on Body Shaming: महारानी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपने लुक्स पर मिली आलोचनाओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी अपीरियंस और लुक को लेकर हुई टीका-टिप्पणियों ने उनके आत्मविश्वास को तोड़ दिया था।
2 min read
May 28, 2026
Huma Qureshi
हुमा कुरैशी ने ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द। (फोटो सोर्स: iamhumaq)

Huma Qureshi on Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ओटीटी की 'महारानी' हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपने शुरूआती करियर पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके करियर के स्टार्टिंग पीरियड के दौरान लोगों ने उनके लुक और बॉडी को लेकर उन पर तरह-तरह के कमेंट्स किए। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस तरह के नेगटिव कमेंट्स की वजह से उनका कॉन्फिडेंस कम हो गया था और वो खुद में ही रहने लगीं थीं।

अपने लुक्स और बॉडी-शेमिंग पर की हुमा ने बात

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' के हालिया एपिसोड में हुमा कुरैशी अपने भाई एक्टर साकिब सलीम के साथ नजर आईं। इस शो में हुमा ने ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग के अपने एक्सपिरियंसेस पर बात की और बताया कि उनकी दूसरी फिल्म रिलीज होने के बाद उनको अपने लुक्स और शारीरिक बनावट को लेकर बहुत सारे नेगेटिव कमेंट्स को झेलना पड़ा। इन नेगिटिव कमेंट्स का उन पर बहुत बुरा असर पड़ा। उन्होंने बताया कि इस तरह की टीका-टिप्पणियों ने मेरे आत्मविशवास को तोड़ कर रख दिया था और मैं कुछ समय के लिए खुद में सिमटकर रह गई थी।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'मुझे मानना है कि जब आपको लगातार जज किया जाता है, तो उसका असर आपके कॉन्फिडेंस पर पड़ता है।"

मेडिटेशन और थेरेपी ने की हुमा कुरैशी की मदद

इसके साथ ही इस शो में हुमा ने अपनी इनसिक्योरिटीज और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कि “धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मुझे लोगों की बातों पर ध्यान न देकर खुद पर फोकस करना होगा। इसके लिए मैंने मेडिटेशन किया, मैं जो फील करती थी उसको डायरी में लिखना शुरू किया। इसके साथ ही मैंने खुद को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए थेरेपी भी ली। इसका असर ऐसा हुआ कि मैं खुद को और अपने लुक्स को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस करने लगी। इसके आगे उन्होंने कहा, "इसका परिणाम ये हुआ कि आज मैं लोगों के मजाक पर हंसती हूं और खुद पर मजाक भी करती हूं। अब मैं चीजों को लेकर बहुत पॉजिटिव हो चुकी हूं, जिससे मेरा कॉन्फिडेंस और ज्यादा बढ़ा है।”

हुमा कुरैशी के बारे में

2012 में 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हुमा कुरैशी ने कई फिल्मों और वेबसीरीज में यादगार किरदार निभाएं हैं। उनकी फिल्मों में 'डेढ़ इश्किया', 'बदलापुर', 'जॉली LLB 2' डायन' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' जैसी फ़िल्मों के नाम शामिल हैं। वहीं, ओटीटी पर पॉलिटिकल ड्रामा 'महारानी' में उनके किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया। हाल ही में एक्ट्रेस 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे सीजन में ह्यूमन ट्रैफिकिंग माफिया की यादगार भूमिका निभाई। बता दें कि 2021 में, हुमा कुरैशी ने जैक स्नाइडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' में एक सपोर्टिंग रोल के साथ हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

Updated on:
28 May 2026 04:01 pm
Published on:
28 May 2026 02:37 pm
Also Read
View All
‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें