बॉलीवुड

30 करोड़ की फिल्म में 40 करोड़ की डिमांड इंडस्ट्री के लिए क्यों है महंगा, एक्टर ने स्टार फीस पर बोला तीखा हमला

Imran Khan Statement On Star Fees: फिल्म इंडस्ट्री में इमरान खान ने बॉलीवुड स्टार्स की बढ़ती सैलरी और फिल्म बजट पर उनके असर को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है, जो वायरल हो रही है।

2 min read
Feb 02, 2026
इमरान खान (सोर्स: IMDb)

Imran Khan Statement On Star Fees: एक दशक बाद फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले इमरान खान, भूमि पेडनेकर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, जिसे 'ब्रेक के बाद' फेम दानिश असलम डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में इमरान खान ने बॉलीवुड स्टार्स की बढ़ती सैलरी और फिल्म बजट पर उनके असर को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर’ में गन होल्डिंग को लेकर आदित्य धर ने बताई इंट्रेस्टिंग वजह, जिसे देखकर आप भी कहेंगे वाह!

एक्टर ने स्टार फीस पर बोला तीखा हमला

इमरान ने ETimes के साथ बातचीत में एक्सेप्ट किया कि किसी एक्टर के बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म हिट के आधार पर कास्टिंग के फैसले समझ में आते हैं, खासकर हाई-बजट प्रोजेक्ट्स के लिए। हालांकि, उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कैसे कुछ स्टार्स अब सिस्टम का फायदा उठा रहे हैं। इस पर इमरान ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि हम ऐसी जगह पहुंच गए हैं जहां स्टार्स सिस्टम का फायदा उठाते हैं। मुझे मेरे अंकल, आमिर ने सिखाया था और असल में मैनें पहले की कई पीढ़ियों में देखा है कि वे खुद फिल्म में इन्वेस्ट करते थे। मेरा मतलब ये नहीं है कि वे अपना बटुआ खोलकर फिल्म में पैसा लगा रहे हैं, बल्कि फिल्म की पर्सनल जिम्मेदारी और ओनरशिप लेने की भावना रखते है।"

इमरान खान ने बढ़ती हुई अपफ्रंट फीस की आलोचना की, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ सकती है और फिल्म का प्रॉफिट कम हो सकता है। इस पर एक्टर ने उदाहरण देते हुए समझाया, "अगर मुझे लगता है कि मेरी फिल्म बनाने में 30 करोड़ का खर्च आएगा, तो वो आपकी प्रोडक्शन कॉस्ट है और मैं कहता हूं कि मैं 40 करोड़ चार्ज करूंगा। तो अब आपकी फिल्म की लागत 70 करोड़ है, जिसमें से 30 करोड़ रुपये फिल्म के है और 40 करोड़ रुपये मेरी पर्सनल सैलरी है, ये भी मेकर्स को महंगा लगता है।

फिल्म को अच्छा बनाने का पोटेंशियल

अब बताओ हमारा प्रॉफिट क्या है? और क्या मुझे इसकी परवाह करनी चाहिए। ये मेरी फिल्म है मुझे लगता है कि इस फिल्म को अच्छा बनाने का पोटेंशियल है, पहले कम पैसे लो, पासा फेंको। एक जुआ खेलो और शर्त लगाओ कि फिल्म अच्छा करेगी। अगर कोई ऐसा कर सकता है, तो वो स्टार है, अगर आप 40 करोड़ रुपये की सैलरी ले रहे हैं, तो।"

बता दें, बॉलीवुड में स्टार्स की बढ़ती फीस और बढ़चे मेहमानों की वजह से जांच बढ़ रही है, प्रोड्यूसर्स अक्सर इन्हें फिल्म बजट पर बड़ा दबाव बताते हैं। इससे पहले आमिर खान भी इंडस्ट्री के इन ट्रेंड्स के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। पिछले साल कोमल नाहटा के साथ एक बातचीत में, उन्होंने उन एक्टर्स की आलोचना की जो प्रोड्यूसर्स से पर्सनल स्टाफ, लाइव किचन, ट्रेनर्स और कई वैनिटी वैन का बिल भरने की उम्मीद करते हैं।

Updated on:
02 Feb 2026 02:51 pm
Published on:
02 Feb 2026 02:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर