बॉलीवुड

इम्तियाज अली: 10 साल पुरानी शादी तोड़ी, आॅस्ट्रेलियन मास्टरशेफ पर आया दिल

फिल्मों में लव स्टोरी दिखाते-दिखाते उन्हें खुद भी एक हसीना से प्यार हो गया
2 min read
Jun 11, 2018
Imtiaz Ali
Imtiaz Ali

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी रोमांटिक फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फिल्मों में लव स्टोरी दिखाते-दिखाते उन्हें खुद भी एक हसीना से प्यार हो गया। पिछले दिनों उनके रिलेशनशिप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इम्तियाज को कइर्ग् बार इस हसीना के साथ डेट पर भी स्पॉट किया गया। जिस हसीना के साथ उनके अफेयर की खबरें चली, वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है।

मास्टरशेफ को कर रहे डेट:
इम्तियाज कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी से कुछ भी शेयर नहीं करते हैं। पिछले कुछ समय से वह शेफ सारा टोड को डेट कर रहे हैं। बता दें कि सारा आॅस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं लेकिन इम्तियाज से उनकी मुलाकात भारत में ही हुई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा CookBook की लेखक और एक रेस्त्रां की मालकिन भी हैं। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया सीजन-6 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इम्तियाज की तरह ही सारा की भी शादी हो चुकी थी लेकिन दोनों अब साथ नहीं रहते। उनके एक 10 साल का बेटा भी है, जो कि सारा के साथ ही रहता है।

वह काफी समय से इंडिया में ही रह रही हैं क्योंकि गोवा में उनका 250-seat नाम से ऑस्ट्रेलियन थीम रेस्टोरेंट है। सारा ने अपने नए रेस्टोरेंट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कि थी। इस तस्वीर में इम्तियाज भी उनके साथ नजर आए थे। हालांकि सारा और इम्तियाज ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

इम्तियाज ने तोड़ी 10 साल पुरानी शादी:
बता दें कि इम्तियाज अली ने अपनी पत्नी प्रीति अली से 10 साल पुरानी शादी तोड़ चुके हैं। इम्तियाज ने वर्ष 2012 में प्रीति से तलाक ले लिया था। इम्तियाज और प्रीति अली की एक बेटी इदा अली भी है।

Published on:
11 Jun 2018 07:05 pm