10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सुपरस्टार को कभी घर में नहीं घुसने देंगे सलमान, दुश्मनों की लिस्ट में नाम हुआ शामिल

सलमान ने हाल में कहा कि वे इंडस्ट्री के कुछ लोगों को पसंद नहीं करते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:32 PM IST

Salman khan

Salman khan

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के बॉलीवुड में बहुत से दोस्त हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जो उनकी फ्रेंड लिस्ट से आउट हो गए। इनमें विवेक ओबेराय से लेकर सिंगर अरिजीत सिंह, रेणुका शहणे और अनुराग कश्यप जैसे नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है अभिनेता ऋषि कपूर का। सलमान ने हाल में कहा कि वे इंडस्ट्री के कुछ लोगों को पसंद नहीं करते। सलमान के इस बयान को ऋषि से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया।

बिना नाम लिए साधा निशाना:
सलमान खान अभिनेता ऋषि कपूर की एक हरकत से काफी नाराज हो गए हैं। उन्होंने हाल में बिना नाम लिए ऋषि कपूर पर निशाना साधा। सलमान ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई दुश्मन नहीं है, बस वह कुछ लोगों को पसंद नहीं करते। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में सलमान ने कहा कि वह इंडस्ट्री में कुछ लोगों को पसंद नहीं करते और इससे उन्हें कोई फर्क भी नहीं पड़ता।

कभी इज्जत नहीं करेंगे:
सलमान ने कहा कि अगर कोई इंसान उनकी या उनके परिवार के सदस्यों की इज्जत नहीं कर रहा है, तो वे भी उस इंसान की इज्जत नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे इंसान का वह कभी भी अपने घर में वेलकम नहीं करेंगे। सलमान ने कहा कि अगर कोई आपसे उम्र में बड़ा है तो इसका मतलब यह नहीं होता कि आपको कुछ भी कहने का अधिकार है या आप किसी से भी बद्तमिजी कर सकते हैं।

कुछ लोगों को नहीं मिलेगी घर में एंट्री:
सलमान का कहना है कि कुछ लोगों को उनके घर में कभी भी एंट्री नहीं मिलेगी। सलमान ने कहा कि वे ऐसे लोगों को अपने घर में एंट्री नहीं देंगे, जो उनके परिवार के सदस्यों की इज्जत नहीं करते।

सोहेल की पत्नी से हुई थी ऋषि की बहस:
हाल में सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में ऋषि कपूर की सलमान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। ऋषि बार-बार सलमान के बर्ताव को लेकर शिकायत कर रहे थे और इसी बीच बात ज्यादा बढ़ गई। सीमा ने यह बात सलमान को भी बताई लेकिन तब तक ऋषि पार्टी से जा चुके थे। हालांकि बाद में नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि के इस बर्ताव के लिए माफी मांग ली थी।