जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि श्रीदेवी भी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। जाह्नवी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जाह्नवी ने इस फिल्म से जुड़े कुछ किस्से बताए।