8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन फिल्मों ने इम्तियाज अली को दिलाई फेम, इन स्टार्स की दमदार एक्टिंग से सुपरहिट हुई फिल्में

इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत 2005 में फिल्म 'सोचा न था' से कि थी

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 11, 2018

Imtiaz Ali

Imtiaz Ali

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें 'जब वी मेट' और 'रॉक स्टार' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। वहीं उनकी कुछ फिल्में बॉक्स आॅफिस पर औसत भी रही हैं। इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत 2005 में फिल्म 'सोचा न था' से कि थी। उनकी इस फिल्म को कोई खास रिस्पांस नहीं मिल पाया था।

इमतियाज अली ने दी लगातार हिट फिल्में:
शुरूआती दौर में तो इम्तियाज की फिल्मों को बॉक्स पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया था। लेकिन पहली ही फिल्म फ्लॉप जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष करते रहे। बाद में उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' को डायरेक्ट किया। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म में इम्तियाज अली ने शाहिद कपूर और करीना कपूर को कास्ट किया था। इसके बाद उन्होंने 'लव आज कल'(2009),'रॉकस्टार'(2011), और कॉकटेल(2012) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। फिल्म 'रॉकस्टार' और 'लव आज कल' ने तो सिनेमाघरों में धमाल ही मचा दिया था। इसके बाद इम्तियाज को नाम और फेम दोनों मिले।

सबसे ज्याद हिट फिल्में इन स्टार्स के साथ:
इम्तियाज अली वैसे तो गिनी चुनी फिल्में बनाते हैं। अभी तक उन्होंने सिर्फ 9 फिल्में की हैं। इनमें से तीन फिल्में सुपरहिट साबित हुई। उनके कॅरियर की सबसे हिट फिल्मों में 'लव आज कल' और 'रॉक स्टार' जैसी फिल्में हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म 'कॉकटेल' भी बॉक्स आॅफिस पर अच्छी साबित हुईं। रॉकस्टार में रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय किया।

वहीं उन्होंने रणबीर के साथ फिल्म 'तमाशा' भी की। इस फिल्म को बॉक्स आॅफिस पर कोई खास रिस्पांस नहीं मिल पाया। सैफ अली खान के साथ भी उन्होंने दो फिल्में की। इन दोनों की जोड़ी ने 'लव आज कल' और 'कॉकटेल' जैसी हिट फिल्में दी। फिल्म 'लव आज कल' ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 120 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

आगामी फिल्में:
इम्तियाज की एक फिल्म आने वाली है 'लैला मजनूं'। इस फिल्म की कहानी इम्तियाज ने ही लिखी है और वे फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। जबकि उनके भाई साजिद अली इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म में इम्तियाज के साथ एकता कपूर और शोभा कपूर भी बतौर फिल्मनिर्माता के रूप में काम कर रही हैं। यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का 57 सेकेंड का टीजर रिलीज हो चुका है।