बॉलीवुड

वुमेन्स डे पर इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शेयर किए इंस्पिरेशनल मैसेज

इनमें काजोल, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन, बिपाशा बासु और ईशा देओल सरीखी अनेक अभिनेत्रियां शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2018, 7:51 PM IST
Kajol, anushka and Katrina
Kajol, anushka and Katrina

इंटरनेशनल वुमेन्स डे के अवसर पर आम महिलाओं ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी अपने फैंस के साथ इंस्पिरेशनल स्टोरी और मैसेज शेयर किए। इनमें काजोल, अनुष्का शर्मा , कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन, बिपाशा बासु और ईशा देओल सरीखी अनेक अभिनेत्रियां शामिल हैं। गुरुवार को पूरे देश में वुमेन्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी इंटरनेशनल वुमेन्स डे 8 मार्च को सेलिब्रेट किया गया।

काजोल:
वुमन्स डे पर काजोल ने एक विचित्र वीडियो और एक सिम्पल मैसेज शेयर जो किसी फिल्म सेट या एड शूट का है। उन्होंने कहा, 'एक महिला की तरह उड़ान भरो।

अनुष्का शर्मा:
अनुष्का हाल में 'परी' में नजर आईं थी, उन्होंने अपने फैंस को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'कड़ी मेहनत करते हुए अपने सपनों का अनुकरण करे और बिना लड़े हार ना माने।' अनुष्का ने कहा, 'सभी महिलाएं जो लड़ रही हैं जिसमें उनका विश्वास है, वो हार ना माने।' अनुष्का ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'डांसटूऑनयोरबीट'।

सुष्मिता सेन:
सुष्मिता सेन ने वुमेन्स की स्ट्रेंथ पर एक शानदार मैसेज लिखा, 'उन्होंने अपने बेटियों रैने सेन और अलिसाह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'वह शक्ति है, लेकिन अपने डर की कमी के कारण नहीं, बल्कि अपने साहस के कारण।

कैटरीना कैफ:
कैटरीना ने अपनी मां एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह रिलीफ प्रोजेक्ट के तहत कुछ इंडियन बच्चों से बातचीत कर रही हैं और साथ ही लिखा, 'यह एक मजबूत महिला है, जिसको हम जानते हैं, जिसने हमें बड़ा किया है, मेरे मां दुनिया की सबसे अच्छी औरत। दूसरों की सेवा में अपना जीवन बिताना सबसे बढिया तरीका।

बिपाशा बासु:
बिपाशा बासु ने एक फनी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मैं भाग्यशाली हूं मुझे ऐसे घर में रहने का अवसर मिला, जहां महिलाओं का प्रभुत्व था। मेरी मां और मेरी बहनें, मेरी गर्लफ्रेंड्स जिन्होंने मुझे हर दिन प्रेरित किया। वह सभी ताकत का प्रतीक है उनकी लाइफ स्टोरी काफी इंस्पिायरिंग है।

ईशा देओल
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने चार ताकतवर स्तम्भ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जीवन में इन ताकतवर महिलाओं का आशीर्वाद रहा है। मेरी मां, मेरी बहन और मेरी जिगरी जो मुझे पूर्ण बनाती है।

अनिल कपूर
सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता भी इंटरनेशनल वुमन्स डे पर मैसेज शेयर कर रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'महिलाएं दुनिया की ताकत हैं। पहली श्वास के साथ ही वह हमारी हर कहानी की हीरो रही हैं। वह सिर्फ हमें इस दुनिया में लाने के लिए ही नहीं है बल्कि हमारे जीवन की सूत्रधार हैं।

रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख ने दो सिम्पल मैसेज लिखे-एक पत्नी के लिए और दूसरा माताओं के लिए। उन्होंने लिखा, 'हमें दोनों का ही निरादर करने का अधिकार नहीं।

Published on: