
नई दिल्ली। कश्मीर के बंदीपोरा निवासी एक युवती ने महिला दिवसर पर नई मिसाल पेश की है। निदा रमजान लोन नाम की इस युवती ने सूचना प्रोद्यौगिकी में MSc की है। जिसके बाद निदा ने एक संस्थान में बतौर टीचर नौकरी कर ली। वहां उसको अच्छा वेतन मिल रहा था, बावजूद इसके निदा इस काम से संतुष्ट नहीं थी। यही कारण है कि उसने नौकरी छोड़ने का फैसला किया और अपने गांव में आॅल वुमेन बेकरी की शुरुआत की। निदा ने कहा कि मैं हमेशा कुछ अलग करना चाहती थी, लेकिन कोई संसाधन न होने के कारण शुरुआत में असफल रही। उसने बताया मेरे इस काम में पूने की एक एनजीओ असीम फाउंडेशन ने मेरी मदद की। निदा में बताया कि बेकरी में जो तैयार किया जाता है, उसकी सप्लई मुंबई, पूने व अन्य बड़े शहरों में की जाती है। इस काम में निदा ने गांव की महिलाओं को भी जोड़ना शुरू किया है, हालांकि अभी तक तीन महिलाएं इस प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं।