बॉलीवुड

Alpha: “Cringe Movie” का टैग पहले ही मिल गया! फैंस बोले- War 2 नहीं चली तो ये Spy Comedy कैसे चलेगी?

Alpha Movie: टीजर रिलीज होते ही अपकमिंग स्पाई कॉमेडी फिल्म को ट्विटर पर "Cringe Movie" का टैग मिल गया। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर नेगेटिव बज ने फिल्म की रिलीज से पहले ही मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन कई पॉजिटीव रिस्पॉस भी मिले है।

2 min read
Jun 19, 2026
Alpha Movie
Alpha Movie (this photo from x: @FridayTracker)

Alpha Movie : आलिया भट्ट की नई स्पाई थ्रिलर फिल्म Alpha का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ यूजर्स फिल्म के हल्के-फुल्के अंदाज और कॉमेडी एलिमेंट्स को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे रिलीज से पहले ही "Cringe Movie" का टैग दे दिया है।

Alpha में एक्शन और जासूसी का कॉम्बो

फिल्म के ट्रेलर में एक्शन, कॉमेडी और जासूसी का कॉम्बो दिखाया गया है, लेकिन कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म का टोन काफी उलझा हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये एक "स्पाई कॉमेडी का ओवरलोडेड पैकेज" लग रही है, जिसमें गंभीर जासूसी कहानी की जगह मजाक और एक्शन पर ज्यादा फोकस किया है।

इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने फिल्म की तुलना हाल के बड़े स्पाई यूनिवर्स प्रोजेक्ट्स से भी की। एक यूजर ने लिखा, "अगर बड़े स्टार्स और बड़े बजट वाली स्पाई फिल्में दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित नहीं कर पाईं, तो ये फिल्म कैसे चलेगी?" वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म में एक्शन कम और कॉमेडी ज्यादा दिखाई दे रही है। अन्य यूजर्स YRF स्पाई यूनिवर्स से तुलना करते हुए लिख रहे हैं, "जब ऋतिक वाली War 2 ही उम्मीद पर खरी नहीं उतरी, तो ये हल्की-फुल्की स्पाई कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर क्या ही टिकेगी?" कुछ ने टीजर के सीन्स को मीम मटेरियल बताया है। हालांकि मेकर्स को यंग ऑडियंस से उम्मीद है और उनका दावा है कि फिल्म पूरी होने पर लोगों की राय बदलेगी।

फिल्म जाने कब देगी दस्तक

इसके साथ ही, कुछ दर्शकों का मानना है कि हर स्पाई फिल्म को गंभीर होना जरूरी नहीं है और कॉमेडी के साथ जासूसी का नया प्रयोग दर्शकों को पसंद आ सकता है। उनके मुताबिक, ट्रेलर का मकसद मनोरंजन करना है और पूरी फिल्म देखने के बाद ही सही फैसला किया जा सकता है। फिलहाल इतना तो तय है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि 3 जुलाई को दर्शकों की शुरुआती आलोचना सही साबित होती है या ये स्पाई कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर सबको चौंका देती है।

Updated on:
19 Jun 2026 05:24 pm
Published on:
19 Jun 2026 05:19 pm